![]()
.
तहसील साहू संघ देवरी बंगला का त्रिवार्षिक चुनाव में निर्विरोध हुआ। चुनाव से पूर्व तैलिक साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी मां कर्मा की पूजा की गई। चुनाव में सभी प्रमुख पदों पर निर्विरोध चयन कर समाज को एकता, सामूहिकता और सहयोग का संदेश दिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारी में अध्यक्ष नरेंद्र कुमार हिरवानी, खामभाट, उपाध्यक्ष अविनाश कुमार साहू पीपरखार, उर्मिला साहू रानीतराई, संगठन सचिव डॉ. डीपेश साहू जेवरतला, धनेश्वरी साहू गंधरी को बनाया गया। जिला साहू संघ से पर्यवेक्षक विजय कुमार साहू, लेखराम साहू एवं लक्ष्मीनारायण साहू उपस्थित रहे।
वरिष्ठ समाजसेवी और समन्वय समिति के सदस्य किशोरी लाल साहू, रमेश सोनवानी, संरक्षक कांति प्रकाश सोनबरसा, टूमन लाल साहू, जीवन कश्यप, अजय साहू, चित्ररेखा साहू, श्यामलाल हिरवानी, टीआर साहू, निरंजन साहू, ऐवनी साहू, युवा प्रकोष्ठ के संयोजक पुरषोत्तम साहू, सह-संयोजक मनीष सोनबरसा, परिक्षेत्र अध्यक्ष गोपाल प्रसाद साहू (देवरी), जीएस सोनबरसा (रानीतराई), दिनेश साहू (परसाडीह), दीनदयाल साहू (अछोली), रविन्द्र साहू (खामतरई), ढालसिंह हिरवानी (सीबी नवागांव), ओमदास सार्वा (जेवरतला रोड) उपस्थित रहे।
<
