दुर्ग सेंट्रल जेल में नवरात्र के दौरान कैदी मां दुर्गा की साधना कर रहे हैं। हत्या, लूट, डकैती और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों में बंद कई कैदियों ने उपवास रखा है। कैदियों ने अपने अपराधों के लिए क्षमा मांगते हुए भविष्य में सच्चरित्र जीवन जीने का संकल्प लिय.जेल प्रशासन ने उपवासधारी कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। उन्हें दूध और फलाहार उपलब्ध कराया जा रहा है। पूजन सामग्री भी प्रदान की गई है। जेल परिसर के एक हिस्से को मंदिर का रूप दिया गया है, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई है।जेल परिसर…
Author: admin
दुर्ग जिले के भिलाई में एक इंटीरियर डिजाइनर से करीब 2 लाख की ठगी हुई है। स्कैमर्स ने बैंक अधिकारी बनकर डिजाइनर को क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और देखते ही देखते उसके खाते से 1 लाख 97 हजार 912 रुपए गायब हो गए।.मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो साइबर टोलफ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई, तब जाकर मामला थाने पहुंचा। अब पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।लिंक से शुरू हुआ ठगी का खेलसुपेला पुलिस ने बताया कि पीड़ित का नाम अजय मित्रा (45 साल) है,…
2019 बैच के आईएएस जितेन्द्र यादव राजनांदगांव जिले के नए कलेक्टर बने।छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने मंगलवार (30 सितंबर) शाम 14 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में 2019 बैच के आईएएस जितेन्द्र यादव को राजनांदगांव जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में रायगढ़ के जिला पंचायत सीईओ के पद पर कार्य.राजनांदगांव के वर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। वे भारत सरकार के टेक्सटाइल मंत्रालय में संयुक्त आयुक्त का पदभार संभालेंगे। डॉ. भुरे ने जिले में लगभग 5 महीने तक कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दीं।जितेन्द्र यादव…
बकरा पार्टी के समय मौत होने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगायारायगढ़ जिले के ग्राम घियारमुड़ा में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताया जा रहा है गांव में बकरा पार्टी था। जहां सनतराम मांझी समेत कई ग्रामीण पहुंचे हुए थे। अगले दिन सुबह परिजनों को ये खबर मिली कि बकरा खाने के बाद सनतराम की जान चली गई।.मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक ग्रामीणों ने सनतराम को बकरा खिलाया, शराब पिलाई और फिर उसका मर्डर कर दिया। जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर…
दुर्ग जिले में नवरात्रि महोत्सव में मंदिरों और पंडालों में जहां भक्ति का माहौल है, वहीं सड़कों पर लापरवाह चालकों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन सुरक्षा लगातार जारी है।.देर रात तक ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने शहर की सड़कों पर डेरा जमाया और नशे में धुत्त चालकों से लेकर बिना हेलमेट फर्राटा भरने वालों तक, किसी को बख्शा नहीं। विशेष अभियान में 30 सितंबर को एक ही दिन 250 चालान काटे गए और 82 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।नवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की जांच करती पुलिस।स्टंटबाजी, रफ ड्राइविंग पर कार्रवाईजिन पर कार्रवाई हुई है उनमें…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने आब्जर्वर की नियुक्ति की है। ये आब्जर्वर दिल्ली, भोपाल समेत अन्य राज्यों के है। बीजेपी ने कांग्रेस के आब्जर्वर नियुक्ति को मुद्दा बनाते हुए तंज कसा है।.भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का छत्तीसगढ़ के अपने नेताओं से भरोसा उठ चुका है। शायद इसी कारण से प्रदेश में जिला अध्यक्ष बनाने के फैसले दिल्ली से लिए जा रहे हैं और इस काम के लिए कांग्रेस हाईकमान ऑब्जर्वर भेज रहा है।बीजेपी नेता देवलाल ठाकुर मीडिया से चर्चा करते…
पटना5 घंटे पहलेकॉपी लिंकपटना | श्रीश्री 109 दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य पंडाल में धरोहर: हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता विषय पर विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था
महाअष्टमी पर लाइटों से जगमगाया बिलासपुर शहर।छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल बिलासपुर में बनाया गया है। जहां महाअष्टमी के दिन आकर्षक झांकियों और लाइटिंग का अद्भुत नजारा देखने को मिला। आदर्श दुर्गोत्सव के साथ ही यहां फायर और लेजर लाइट शो हुआ।.वहीं, शहर के अलग-अलग जगहों पर देवी मां की प्रतिमा के साथ दुर्गा पंडालों पर खास सजावट की गई है। रेलवे परिक्षेत्र में नशा और डिप्रेशन को लेकर जागरूकता लाने के लिए पागलखाने की अनोखी झांकी सजाई गई।इसके साथ रामेश्वर मंदिर और शीशमहल के पंडाल पर मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई है, जिसे देखने के…
मंदिर परिसर में बदमाशों ने चलाया चाकू।बिलासपुर के रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर में सप्तमी की रात बदमाशों ने 2 ठेका कर्मचारियों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। कर्मचारियों ने युवकों को बिजली के तार पर बैठने से मना किया, तब बदमाश विवाद करते हुए चाकू मार दिए।.मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। हमले में दोनों कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं। एक की अंतड़ी पेट से बाहर निकल आई। दोनों को सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।बिजली तार पर बैठने से मना करने पर किया विवाद।करंट लगने की आशंका पर बैठने से…
.जनकपुर पुलिस ने ग्राम पंचायत लाखनटोला में रोड किनारे मिले एक युवक के शव के मामले में आरोपी पुरुषोत्तम बैगा को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल, 29 सितंबर की सुबह लाखनटोला निवासी बृज कुमार यादव (39 वर्ष) पिता जगजीवन यादव की लाश सड़क किनारे मिली थी। पिता जगजीवन यादव ने पुलिस में केस दर्ज कराया। सूचना मिलते ही जनकपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया। परिजन और ग्रामीणों से बातचीत कर साक्ष्य एकत्र किए गए, जिसके बाद पुलिस घटना के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार किया। 28 सितंबर को…