Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Villager dies in suspicious circumstances after goat party in Raigarh | रायगढ़ में बकरा पार्टी के बाद ग्रामीण की संदिग्ध मौत: पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया; कहा- शराब पिलाकर उसे मारा गया – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Villager dies in suspicious circumstances after goat party in Raigarh | रायगढ़ में बकरा पार्टी के बाद ग्रामीण की संदिग्ध मौत: पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया; कहा- शराब पिलाकर उसे मारा गया – Raigarh News

By adminOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
sp se shikyat hat 1 1759248082
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बकरा पार्टी के समय मौत होने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

रायगढ़ जिले के ग्राम घियारमुड़ा में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताया जा रहा है गांव में बकरा पार्टी था। जहां सनतराम मांझी समेत कई ग्रामीण पहुंचे हुए थे। अगले दिन सुबह परिजनों को ये खबर मिली कि बकरा खाने के बाद सनतराम की जान चली गई।

.

मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक ग्रामीणों ने सनतराम को बकरा खिलाया, शराब पिलाई और फिर उसका मर्डर कर दिया। जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने मंगलवार (30 सितंबर) को एसपी ऑफिस पहुंचकर आवेदन दिया है।

मृतक की पत्नी और गांव के ग्रामीण ज्ञापन लेकर SP कार्यालय पहुंचे।

मृतक की पत्नी और गांव के ग्रामीण ज्ञापन लेकर SP कार्यालय पहुंचे।

शराब पिलाकर हत्या का आरोप

लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम घियारमुड़ा से आई मृतक की पत्नी रामवती मांझी और ग्रामीणों ने अपने आवेदन में आरोप लगाते हुए बताया कि 21 सितंबर को गांव के मेहत्तर राउत, राजकुमार यादव, उदल साय मांझी, मिलन सारथी, दरसराम मांझी व नरेन्द्र यादव ने उसके पति सनतराम मांझी के साथ बकरा पार्टी किया और शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद रात करीब 9-10 बजे मृतक सनतराम के परिजनों को यह कहकर बुलाया कि बकरा खाते समय अचानक इसकी मौत हो गई। जब मृतक सनतराम का बेटा और अन्य परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि उसके मुंह से खून निकला हुआ था।

बिना पुलिस को सूचना दिए दाह संस्कार किया

ज्ञापन में लिखा है कि रात भर परिजन शव के पास रहे और सुबह गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी देकर गुमराह किया गया। परिजनों को ये बताया गया कि बकरा खाते समय अचानक उसकी मौत हो गई। बिना पुलिस को सूचना दिए और पोस्टमॉर्टम के जल्दबाजी में उसके शव का दाह संस्कार कर दिया।

ससुर को भी हत्या में शामिल होना बताया

मृतक की पत्नी रामवती मांझी ने बताया कि अब तक उनके परिवार में जिनकी भी मौत हुई है, उनके शव का दाह संस्कार नहीं किया गया, सिर्फ दफनाया गया है। इस वजह से हत्या की आंशका की जा रही है।

उसने यह भी बताया कि उसके पति की हत्या में उसके ससुर उदल साय शामिल है और कहा कि उदल साय अपने बेटों के साथ न रहकर मेहत्तर राउत के घर में खाना-पीना और सोना करता था।

ज्ञापन में हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से जांच की मांग की

ज्ञापन में हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से जांच की मांग की

लैलूंगा पुलिस पर भी लगा आरोप

मृतक की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया गया कि लैलूंगा थाना में मौखिक सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने हफ्ते भर बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।

इस वजह से मृतक की पत्नी और अन्य परिजन मंगलवार (30 सितंबर) को SP ऑफिस पहुंचे। जहां आवेदन सौंपकर मामले में जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस संबंध में DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि घियारमुड़ा गांव से कुछ ग्रामीण आए थे और आवेदन दिया है। उन्होंने हत्या की आंशका की है। मामले में पुलिस सभी तथ्यों की बारीकी से जांच करेगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में 3.851 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटा:गाजर गांव में 31 अवैध मकानों को किया गया ध्वस्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

June 5, 2026

नेशनल जियोग्राफी टीम ने बैगा बहुल क्षेत्रों का भ्रमण किया:टीम ने जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सराहना की

June 4, 2026

मुंगेली में दो कृषि केंद्रों पर कार्रवाई:अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निलंबन, उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072852
Views Today : 2
Views Last 7 days : 1174
Views Last 30 days : 5688
Total views : 96379
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.