Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Interior designer becomes new victim of cyber fraudsters | भिलाई में इंटीरियर डिजाइनर से 2 लाख की ठगी: बैंक अधिकारी बनकर कॉल किया, OTP बताने के बाद पैसे गायब – durg-bhilai News
Breaking News

Interior designer becomes new victim of cyber fraudsters | भिलाई में इंटीरियर डिजाइनर से 2 लाख की ठगी: बैंक अधिकारी बनकर कॉल किया, OTP बताने के बाद पैसे गायब – durg-bhilai News

By adminOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
smriti nagar 1759257058
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



smriti nagar 1759257058

दुर्ग जिले के भिलाई में एक इंटीरियर डिजाइनर से करीब 2 लाख की ठगी हुई है। स्कैमर्स ने बैंक अधिकारी बनकर डिजाइनर को क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और देखते ही देखते उसके खाते से 1 लाख 97 हजार 912 रुपए गायब हो गए।

.

मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो साइबर टोलफ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई, तब जाकर मामला थाने पहुंचा। अब पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।

लिंक से शुरू हुआ ठगी का खेल

सुपेला पुलिस ने बताया कि पीड़ित का नाम अजय मित्रा (45 साल) है, वह नेहरू नगर में रहते है और इंटीरियर डिजाइनर का काम करते हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका खाता कोटक महिंद्रा बैंक सुपेला शाखा में है और यह खाता उनके मोबाइल नंबर से लिंक है।

10 सितंबर की शाम 4 बजे उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर कोटक महिंद्रा बैंक के नाम से एक लिंक आया। इसमें 2,11,000 रुपए के प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट कार्ड का ऑफर था।

अजय ने उस लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद ‘गेट योर कार्ड’ का मैसेज दिखा। उसी समय उनके मोबाइल पर एक टेक्स्ट मैसेज आया ‘थैंक यू फॉर योर इंटरेस्ट इन कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड।’

नए नंबर से किया कॉल, खुद का बताया बैंक अधिकारी

12 सितंबर को अजय को फिर मैसेज आया कि उनका क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन नंबर अप्रूव्ड हो गया है और 3 दिन में कार्ड उनके पते पर भेज दिया जाएगा। इसी बीच 14 सितंबर को शाम 4 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया।

कॉल करने वाले ने खुद को कोटक महिंद्रा बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका क्रेडिट कार्ड बन चुका है और उसकी लिमिट बढ़ानी है।

भरोसा जीतकर मांगा ओटीपी, गायब किए पैसे

बैंक अधिकारी बनकर बात कर रहे शख्स ने अजय को बैंक का ऐप खोलने कहा और फिर क्रेडिट कार्ड के सामने के चार अंक पूछे। अजय ने वह अंक बता दिए। इसके बाद उनके मोबाइल पर दो बार ओटीपी आया।

ठग ने ओटीपी भी उनसे पूछ लिया। अजय को भनक तक नहीं लगी और मिनटों में उनके खाते से 98,956 रुपए और 98,956 रुपए, यानी कुल 1,97,912 रुपए निकल गए।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

धोखाधड़ी का एहसास होने पर अजय ने तुरंत साइबर टोलफ्री नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। स्मृतिनगर पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध कायम किया है।

बैंक कभी नहीं मांगता ओटीपी

पुलिस का कहना है कि इस तरह की ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ठग खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों से ओटीपी, कार्ड नंबर और अन्य गोपनीय जानकारी निकाल लेते हैं।

बैंक कभी भी ग्राहकों से इस तरह की डिटेल नहीं मांगता। ऐसे में यदि किसी अनजान नंबर से कॉल आए या कोई लिंक मिले, तो उसे बिल्कुल भी क्लिक न करें और तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्वास्थ्य केंद्र मार्ग पर कचरे का ढेर, नहीं हो रहा नियमित उठाव

April 19, 2026

कवर्धा में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा,VIDEO:जमकर किया हंगामा, होली के दिन दो पक्षों में हुआ था विवाद, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

April 19, 2026

महिला आरक्षण बिल पास नहीं…कांग्रेस के खिलाफ होगा प्रदर्शन:राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और CM साय बताएंगे छत्तीसगढ़ में BJP का एक्शन प्लान

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067878
Views Today : 49
Views Last 7 days : 981
Views Last 30 days : 4067
Total views : 88814
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.