Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Drone video of Chhattisgarh’s biggest Durga Puja festival | छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े दुर्गोत्सव का ड्रोन VIDEO: महाष्टमी पर लाइटों से जगमगाया बिलासपुर शहर; PHOTOS में देखिए झांकियों-पंडालों का नजारा – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Drone video of Chhattisgarh’s biggest Durga Puja festival | छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े दुर्गोत्सव का ड्रोन VIDEO: महाष्टमी पर लाइटों से जगमगाया बिलासपुर शहर; PHOTOS में देखिए झांकियों-पंडालों का नजारा – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 1, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 112 1759286648
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


महाअष्टमी पर लाइटों से जगमगाया बिलासपुर शहर।

छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल बिलासपुर में बनाया गया है। जहां महाअष्टमी के दिन आकर्षक झांकियों और लाइटिंग का अद्भुत नजारा देखने को मिला। आदर्श दुर्गोत्सव के साथ ही यहां फायर और लेजर लाइट शो हुआ।

.

वहीं, शहर के अलग-अलग जगहों पर देवी मां की प्रतिमा के साथ दुर्गा पंडालों पर खास सजावट की गई है। रेलवे परिक्षेत्र में नशा और डिप्रेशन को लेकर जागरूकता लाने के लिए पागलखाने की अनोखी झांकी सजाई गई।

इसके साथ रामेश्वर मंदिर और शीशमहल के पंडाल पर मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। कुछ तस्वीर देखे आप भी…

ड्रोन कैमरे से ली गई शहर की तस्वीर।

ड्रोन कैमरे से ली गई शहर की तस्वीर।

आकर्षक लाइटों से जगमगाया शहर।

आकर्षक लाइटों से जगमगाया शहर।

दुर्गोत्सव की झांकियां देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़।

दुर्गोत्सव की झांकियां देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़।

सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा दुर्गोत्सव

नवरात्र पर्व पर शहर में उत्सव का माहौल है। यहां प्रदेश के सबसे बड़े पंडाल रिवर व्यू में बनाया गया है, जिसकी प्रदेश में चर्चा हो रही है। शहर के दुर्गोत्सव और झांकियों का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर ट्रेंड कर रहा है।

यही वजह है कि इस बार भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है। श्रद्धालु गोंड़पारा रिवर व्यू में स्थापित 25 फीट ऊंची देवी प्रतिमा का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। वहीं, रांची के मेंटल हॉस्पिटल थीम पर बने पंडाल और झांकियां खूब सुर्खियां बटोर रही है।

इसके साथ ही गुपचुप पर विराजित मां अंबे, रामेश्वरम मंदिर और शीलमहल पर विराजित मां दुर्गा लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।

अब देखिए दुर्गा पंडालों-झांकियों का नजारा

जगह-जगह स्थापित की गई है माता की आकर्षक मूर्तियां।

जगह-जगह स्थापित की गई है माता की आकर्षक मूर्तियां।

तेलीपारा में राजवाड़ा पैटर्न पर सजा मां का दरबार।

तेलीपारा में राजवाड़ा पैटर्न पर सजा मां का दरबार।

रामेश्वरम धाम थीम पर सजा माता का पंडाल।

रामेश्वरम धाम थीम पर सजा माता का पंडाल।

सीएमडी कॉलेज परिसर में इस बार शीश महल वाला पंडाल पर विराजीं अंबे मां।

सीएमडी कॉलेज परिसर में इस बार शीश महल वाला पंडाल पर विराजीं अंबे मां।

नशा और डिप्रेशन के प्रति जागरूक करने के लिए मेंटल हॉस्पिटल थीम पर बनी झांकी

नशा और डिप्रेशन के प्रति जागरूक करने के लिए मेंटल हॉस्पिटल थीम पर बनी झांकी

महाभारत युद्ध पर आधारित आकर्षक झांकी सजाई गई है।

रिवर व्यू में 30 मिनट का फायर शो

आदर्श दुर्गोत्सव समिति के स्वर्ण जयंती महोत्सव पर अलग-अलग आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार (30 सितंबर) को यहां अरपा तट पर 30 मिनट का फायर शो किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।

इसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे। फायर शो में आसमान पर सतरंगी छटा बिखरती रही। वहीं, लेजर लाइट शो भी हुआ, जिससे शहर की सुंदरता देखते ही बन रही थी।

फायर और लेजर लाइट शो में बिखरी सतरंगी छटा।

फायर और लेजर लाइट शो में बिखरी सतरंगी छटा।

अरपा तट पर 30 मिनट का फायर शो हुआ।

अरपा तट पर 30 मिनट का फायर शो हुआ।

नशा और डिप्रेशन से पागलपन, जागरूक करने लगाई झांकी

रेलवे के कंस्ट्रक्शन कॉलोनी दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रकाश यादव ने बताया कि वर्तमान समय में नशा और तनाव के साथ ही अलग-अलग कारणों से मानसिक रोगियों की संख्या बढ़ रही है।

लिहाजा, समिति ने कुछ नया करने और लोगों को जागरूक करने के लिए इस बार रांची के पागलखाने की थीम पर पंडाल बनाया है। जिसमें 22 कलाकार पागलों का किरदार निभा रहे हैं, यह झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

युवाओं और पेरेंट्स को सचेत करने का संदेश

सोशल मीडिया पर पागलखाने की थीम पर बने झांकी की जमकर चर्चा हो रही है। इस जीवंत झांकी में पागलखाने के जीवन से जुड़े दृश्य दिखाए गए हैं। जिसमें मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के संघर्ष और उनकी जीवनशैली को झांकी के माध्यम से प्रस्तुत की गई है। इसके माध्यम से युवाओं और पेरेंट्स को सचेत भी किया जा रहा है।

सीएमडी कॉलेज मैदान में शीश महल वाला पंडाल

सीएमडी कॉलेज परिसर में इस बार शीशमहल वाला पंडाल सजाकर मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां भूत बंगला वाला झांकी भी सजाई गई है, जिसे देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। यहां मैदान में मेला भी लगा है, जिसके चलते शाम से लेकर रात 3 बजे तक लोग पहुंचते रहे।

दुर्गोत्सव और झांकियां देखने उमड़ी भीड़

अष्टमी पर्व पर शहर में दुर्गोत्सव और झांकियां देखने के लिए मंगलवार की शाम से लेकर सुबह 4 बजे तक दुर्गा पंडालों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं, शहर के दुर्गोत्सव पंडालों पर जाम की स्थिति निर्मित होती रही।

गोंड़पारा से लेकर राम सेतु पुल, इंदिरा सेतु ब्रिज, नेहरू चौक, राजेंद्र नगर चौक, सीएमडी कॉलेज, तारबाहर, रेलवे परिक्षेत्र के साथ ही दयालबंद, गांधी चौक, गोलबाजार, तेलीपारा और मध्यनगरी चौक में सुबह चार बजे तक लोग देवी दर्शन करने और पंडाल की सजावट देखने के लिए पहुंचते रहे।

3-D स्क्रीन पर दुर्गा मां की मूर्ति की स्थापना।

3-D स्क्रीन पर दुर्गा मां की मूर्ति की स्थापना।

शहर के इन जगहों पर अलग-अलग थीम पर सजे पंडाल

तेलीपारा के चंद्रशेखर आजाद दुर्गोत्सव समिति पिछले 50 साल से दुर्गोत्सव मना रही है। शहर की समितियों द्वारा दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित करने के लिए एक से बढ़कर एक पंडाल सजाए गए हैं। यहां मां का पंडाल राजवाड़ा पैटर्न पर बना है। इसके साथ ही यहां महाभारत युद्ध पर आधारित आकर्षक झांकी सजाई गई है।

भगवान शंकर मां दुर्गा को मेहंदी लगाते हुए नजर आए

मध्य नगरी दुर्गोत्सव‎ समिति ने कोलकाता थीम पर मां का पंडाल बनाया है। समिति के आशीष सोंथलिया ने बताया कि माता की 12 फीट की मूर्ति स्थापित की गई है। इसमें भगवान शंकर मां दुर्गा को मेहंदी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। मध्यनगरी चौक पर आकर्षक सजावट के साथ लाई​ट शो देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उपमुख्यमंत्री साव कोदवामहंत समाधान शिविर में पहुंचे:ग्रामीणों से मिलकर सुनीं समस्याएं, कहा- सुशासन तिहार योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान

June 5, 2026

बलरामपुर में 3.851 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटा:गाजर गांव में 31 अवैध मकानों को किया गया ध्वस्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

June 5, 2026

नेशनल जियोग्राफी टीम ने बैगा बहुल क्षेत्रों का भ्रमण किया:टीम ने जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सराहना की

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072853
Views Today : 3
Views Last 7 days : 1175
Views Last 30 days : 5689
Total views : 96380
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.