Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Prisoners in Durg jail are doing the worship of the Mother Goddess. | दुर्ग जेल में कैदी कर रहे मां की साधना: गंभीर अपराधों में कैद बंदियों ने रखा उपवास; जेल में भजन-कीर्तन वाला माहौल – durg-bhilai News
Breaking News

Prisoners in Durg jail are doing the worship of the Mother Goddess. | दुर्ग जेल में कैदी कर रहे मां की साधना: गंभीर अपराधों में कैद बंदियों ने रखा उपवास; जेल में भजन-कीर्तन वाला माहौल – durg-bhilai News

By adminOctober 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bb6979cb d593 4ec2 ab6b cb6c51522e24 1759253173473
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग सेंट्रल जेल में नवरात्र के दौरान कैदी मां दुर्गा की साधना कर रहे हैं। हत्या, लूट, डकैती और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों में बंद कई कैदियों ने उपवास रखा है। कैदियों ने अपने अपराधों के लिए क्षमा मांगते हुए भविष्य में सच्चरित्र जीवन जीने का संकल्प लिय

.

जेल प्रशासन ने उपवासधारी कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। उन्हें दूध और फलाहार उपलब्ध कराया जा रहा है। पूजन सामग्री भी प्रदान की गई है। जेल परिसर के एक हिस्से को मंदिर का रूप दिया गया है, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई है।

जेल परिसर में चल रहा भजन।

जेल परिसर में चल रहा भजन।

जेल परिसर में भक्ति का माहौल

सुबह स्नान के बाद कैदी सामूहिक रूप से आराधना स्थल पर पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा करते हैं। भजन-कीर्तन और जयकारों से जेल परिसर में भक्ति का माहौल है। जेल स्टाफ भी कैदियों के साथ आरती में शामिल होता है।

जेल अधीक्षक मनीष संभाकर ने बताया कि इस साल कुल 298 पुरुष बंदियों ने उपवास रखा है। इनमें से 206 कैदी पूरे नौ दिन का व्रत कर रहे हैं, जबकि 92 कैदियों ने तीन दिन का उपवास रखा है।

इसके अलावा 24 महिला बंदियों ने भी उपवास किया है, जिनमें 15 महिलाओं ने नौ दिन और 9 महिलाओं ने तीन दिन का व्रत रखा है। सभी बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही उपवास की अनुमति दी गई।

अपने अपराधों की क्षमा मांगी

अधीक्षक ने कहा कि कैदी मां दुर्गा से अपने अपराधों की क्षमा मांग रहे हैं। उनका विश्वास है कि पूजा और उपवास से उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। इससे वे भविष्य में सामान्य और सकारात्मक जीवन जीने की ओर अग्रसर होंगे।।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उपमुख्यमंत्री साव कोदवामहंत समाधान शिविर में पहुंचे:ग्रामीणों से मिलकर सुनीं समस्याएं, कहा- सुशासन तिहार योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान

June 5, 2026

बलरामपुर में 3.851 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटा:गाजर गांव में 31 अवैध मकानों को किया गया ध्वस्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

June 5, 2026

नेशनल जियोग्राफी टीम ने बैगा बहुल क्षेत्रों का भ्रमण किया:टीम ने जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सराहना की

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072853
Views Today : 3
Views Last 7 days : 1175
Views Last 30 days : 5689
Total views : 96380
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.