Author: admin

रामानुजगंज4 घंटे पहलेकॉपी लिंकरामानुजगंज/रामचंद्रपुर | ग्राम महादेवपुर में दीन हीन सेवा समिति और स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्र के लिए “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत निशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर एवं ज

Read More

तस्वीर रायपुर की है जहां मंगलवार दोपहर को तेज बारिश हुई थी।छत्तीसगढ़ में आज से अगले 3 दिनों तक तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश में वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है।.इस बीच, मौसम विभाग ने बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद और बलौदाबाजार को छोड़कर राज्य के बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ…

Read More

एवॉन लॉज में नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को मार डाला। एवॉन लॉज की CCTV तस्वीर है।राजधानी रायपुर में बॉयफ्रेंड का मर्डर करने वाली नाबालिग गर्लफ्रेंड को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मंगलवार (30 सितंबर) को बिलासपुर से पकड़ाई आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर किया है। वहीं, इस कपल का होटल में एंट्री करते हुए एक CCTV फुटेज भी आया है।.मामला गंज थाना क्षेत्र का है। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि घटना वाले दिन लड़की ने स्कार्फ पहना था और युवक ब्लैक शर्ट में नजर आया। इस वारदात के दूसरे दिन पुलिस को…

Read More

बेमेतरा के बिरनपुर गांव के पास रोड पर स्थित झोपड़ीनुमा मकान में आगजनी की घटना के बाद जोरदार धमाका हुआ था।छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के चर्चित बिरनपुर हिंसा कांड में करीब 2 साल बाद ट्रायल की शुरुआत होने जा रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की चार्जशीट दायर होने के बाद अब 8, 9 और 10 अक्टूबर को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।.इस केस में मृतक भुनेश्वर साहू के पिता और भाजपा विधायक ईश्वर साहू समेत कुल 23 गवाहों को पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, CBI ने नवंबर 2024 को रायपुर की स्पेशल…

Read More

1 से 4 अक्टूबर तक चलेगी बस्तर दशहरा स्पेशल ट्रेन। (फाइल फोटो)विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने आज 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक स्पेशल ट्रेन शुरू की है। 4 दिनों तक ये ट्रेन जगदलपुर से दंतेवाड़ा के बीच चलेगी।.दरअसल, बस्तर दशहरा में रथ परिक्रमा को देखने के लिए केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं। कई पर्यटक बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन करने के लिए जगदलपुर से दंतेवाड़ा भी जाते हैं।वहीं पर्यटकों को आवागमन में किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसलिए रेलवे ने जनसाधारण स्पेशल…

Read More

.नवरात्र पर्व पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा अष्टमी के दिन कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहे। उन्होंने कवर्धा व आसपास स्थित मां दुर्गा मंदिरों व पंडालों में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। शृंगार सामग्री अर्पित कर, महाआरती में शामिल हुए। उन्होंने सेवा मंडली के साथ बैठक कर माता सेवा भी की। कवर्धा शहर के काली मंदिर, दंतेश्वरी मंदिर, चंडी मंदिर, परमेश्वरी मंदिर समेत ठाकुरपारा, कुम्हारपारा, राजमहल चौक, भोरमदेव रोड व सकरहा घाट में स्थापित दुर्गा पंडालों का दर्शन किया।दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं से भेंटकर उनका हालचाल जाना। नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। वे छीरपानी कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने मां…

Read More

.शहर के गांधी स्टेडियम में एक माह से चल रही संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को दर्शकों से भरे मैदान में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में सरगुजा इलेवन ने ट्राइबल टाइगर को 5-3 गोल के अंतर से हराकर संभागीय चैम्पियन का खिताब जीत लिया।दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में फाइनल मैच का रोमांच अपने चरम पर देखा गया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव रहे। विजेता टीम सरगुजा इलेवन को 51,000 रुपए नगद और भव्य ट्रॉफी प्रदान की गई।…

Read More

बालोद3 घंटे पहलेकॉपी लिंकबालोद | मानव उत्थान सेवा समिति सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की प्रेरणा और पूज्य विभु महाराज के मार्गदर्शन में चलाया । यह अभियान पुराना बस स्टैंड से घड़ी चौक तक व्यापक स्तर पर चलाया गया, जिसमें समिति के पदाधिकारियों

Read More

.जिला न्यायालय के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश किरण कुमार जांगडे ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति सुरेश ढीमर (28 वर्ष) निवासी बोरिदकला पुरूर को धारा 302 के अपराध में आजीवन कारावास एवं 500 रुपए अर्थदंड से दंडित किया।अभियोजन की ओर से प्रकरण की पैरवी करने वाले अतिरिक्त लोक अभियोजक सनद कुमार श्रीवास्तव के अनुसार प्रार्थी महेश ढीमर ने 4 अप्रैल 2023 को पुरूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था। प्रार्थी के अनुसार 3 अप्रैल 2023 की रात लगभग 10.19 बजे उसका भाई सुरेश ढीमर मोबाइल में कॉल कर बताया कि उसकी पत्नी को एक-दो बार हिचकी आया और…

Read More

अंबिकापुर | संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने क्षेत्र में नशीले इंजेक्शनों के सप्लायर दर्रीपारा निवासी सूरज यादव को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रेक्सोजेसिक और एवील इंजेक्शनों की खेप बरामद की है।.सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को 29 सितंबर की रात यह सूचना मिली थी कि सूरज यादव बाइक क्रमांक सीजी 15 सीएच 0906 से मेडिकल कॉलेज हर्रा टिकरा पुलिया के पास नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई करने वाला है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता टीम ने तुरंत घेराबंदी की और संदिग्ध को रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज यादव बताया। उसके पिट्ठू बैग…

Read More