Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Stabbing in Mahamaya temple premises, young man’s intestines came out | रतनपुर के महामाया-मंदिर में चाकूबाजी, बाहर आई युवक की अंतड़ी: ​​​​​​​परिसर में फैले बिजली तार पर बैठने से रोका, बदमाशों ने किया हमला; आरोपी भागे – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Stabbing in Mahamaya temple premises, young man’s intestines came out | रतनपुर के महामाया-मंदिर में चाकूबाजी, बाहर आई युवक की अंतड़ी: ​​​​​​​परिसर में फैले बिजली तार पर बैठने से रोका, बदमाशों ने किया हमला; आरोपी भागे – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img20251001070851 1759282980
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मंदिर परिसर में बदमाशों ने चलाया चाकू।

बिलासपुर के रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर में सप्तमी की रात बदमाशों ने 2 ठेका कर्मचारियों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। कर्मचारियों ने युवकों को बिजली के तार पर बैठने से मना किया, तब बदमाश विवाद करते हुए चाकू मार दिए।

.

मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। हमले में दोनों कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं। एक की अंतड़ी पेट से बाहर निकल आई। दोनों को सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

बिजली तार पर बैठने से मना करने पर किया विवाद।

बिजली तार पर बैठने से मना करने पर किया विवाद।

करंट लगने की आशंका पर बैठने से मना किया था

दरअसल, सप्तमी पर्व पर रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर परिसर भक्तों की भारी भीड़ थी। ज्योति कलश कक्ष के पास लखराम के रहने वाले नवीन गुप्ता ठेकेदार बबलू कश्यप के कहने पर अपने साथी के साथ छत पर बिजली का काम कर रहा था।

उसी समय दो युवक छत पर आकर बैठ गए। मंदिर की सजावट के लिए लगाए गए बिजली तार जगह-जगह फैला था। कर्मचारियों ने करंट लगने की आशंका पर युवकों को नीचे उतरने कहा। इसी बात पर नवीन और उसके साथी के साथ युवकों ने विवाद शुरू कर दिया और मारपीट हो गई।

बदमाशों ने चलाया चाकू, पेट से अंतड़ी आई बाहर

इसी बीच बदमाश युवकों चाकू निकाल लिया, जिसके बाद नवीन के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे उसकी अंतड़ी बाहर आ गई। खून से लथपथ नवीन को देखकर उसका साथी बीच-बचाव करने पहुंचा। तब बदमाशों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों कर्मचारी शोर मचाने लगे।

आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी भी ऊपर पहुंच गए। लेकिन, तब तक आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग गए। दोनों घायल तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

एक दिन पहले सड़क पर चली थी चाकू

सोमवार (29 सितंबर) की रात सड़क पर चाकूबाजी की एक और घटना हुई थी। जहां रतनपुर के रहने वाले 11वीं का छात्र बस स्टैंड के पास गरबा देखने गया था। रात को लौटते समय महामाया चौक के पास कर्रा निवासी बंटी यादव और उसके दोस्तों ने उसे रोक लिया।

मारपीट का आरोप लगाते हुए छात्र की कमर में चाकू से जानलेवा वार कर दिया। खून से लथपथ छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए और फिर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

रतनपुर का ही रहने वाला है आरोपी

एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि घटना के बाद घायल को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती पूछताछ में उसने कुछ नाम बताए थे। उसी आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी रतनपुर का ही रहने वाला है, जिसे पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

2 बदमाशों ने दर्शन करने पहुंचे छात्र को मारा चाकू

रतनपुर में देवी दर्शन करने पहुंचे छात्र पर स्पोर्ट्स बाइक में आए दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तखतपुर के ग्राम कुंआ निवासी साहिल सोनवानी 12वीं का छात्र है। 29 सितंबर की शाम 6 बजे दोस्त वरदान मांडले, अंकुश पाटले, अखिलेश लहरे, संतू नवरंग के साथ रतनपुर महामाया मंदिर दर्शन करने गया था।

दर्शन करने के बाद रात साढ़े 11 बजे लौटते समय करैहापारा गेट के पास भगवा रंग की केटीएम बाइक में दो लोग आए। दोनों गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार चाकू से साहिल पर हमला कर दिया।

घटना में छात्र के दाहिने कमर में चोंट आई। वह दोस्तों के साथ छात्र सीधे थाने पहुंच गया। पुलिस ने इलाज कराने के बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चिड़िया रंग प्यारी प्रजाति के तीन पक्षियों का शिकार:बलरामपुर में 5 शिकारियों को किया गया अरेस्ट, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

April 21, 2026

राजिम में प्याऊ का शुभारंभ राहगीरों को मिलेगी राहत

April 21, 2026

पुल निर्माण रुका, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम:काम रोकने से पुराने रपटे की मरम्मत की मांग, महिलाएं और स्कूली बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068186
Views Today : 59
Views Last 7 days : 1031
Views Last 30 days : 4132
Total views : 89142
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.