Author: admin

कोंडागांव में जिला कांग्रेस कमेटी ने एक प्रेसवार्ता आयोजित की, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पिछले पौने दो साल में राज्य से 5 लाख से अधिक गोवंश गायब हो गए हैं और सरकार गोवंश की तस्करी.मरकाम ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में गायों की तस्करी शुरू हो गई है। गाय दूसरे राज्य में भेजे जा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि गौठान योजना बंद होने के कारण आवारा घूम रहे गोवंश एक समस्या बन गए, जिसके बाद सरकार ने अघोषित रूप से गोवंश की तस्करी को बढ़ावा…

Read More

बस्तर दशहरे की महत्वपूर्ण रस्मों में से एक निशा जात्रा की रस्म शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर पूरी हुई। मंगलवार (30 सितंबर) को इस रस्म में 12 बकरों की बलि देकर 617 साल पुरानी परंपरा निभाई गई।.बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने आधी रात मां खमेश्वरी की पूजा अर्चना कर इस रस्म को पूरा किया। उन्होंने बुरी प्रेत आत्माओं से राज्य की रक्षा करने देवी से कामना की। वहीं, मां के लिए नमकीन भोग भी बनाया गया।मां के लिए नमकीन भोग बनाया गया।बस्तर दशहरे की महत्वपूर्ण रस्मों में से एक निशा जात्रा की रस्म पूरी हुई।क्या है निशा…

Read More

बलरामपुर जिले में 1 अक्टूबर से लागू हुए ‘नो हेलमेट – नो पेट्रोल’ नियम का पहले दिन ही व्यापक असर देखने को मिला। जिला प्रशासन के आदेशानुसार, अब बाइक सवारों को हेलमेट पहनने पर ही पेट्रोल मिलेगा। नियम लागू होने के पहले दिन ही लोगों में अच्छी जागरूकता देख.जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता रैलियां निकाली गईं, वहीं जिला मुख्यालय में एसडीएम अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में हेलमेट लगाकर बाइक रैली निकाली गई। 40 से अधिक पेट्रोल पंपों पर अधिकांश दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर पेट्रोल लेने पहुंचे।बिना हेलमेट आए ग्राहकों को पेट्रोल देने से मनापेट्रोल पंप संचालकों ने…

Read More

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पत्नी की हत्या, चारपाई पर खून से लथपथ शव मिला।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को पति ने पत्नी की हत्या कर दी। वह पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था। विवाद के उसने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। वह अपने बच्चों के साथ ससुराल में ही रहता था। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।.जानकारी के मुताबिक, चैतराम धनवार (45) पत्नी बंधन बाई धनवार (43) और बच्चों के साथ अपने ससुराल बरपाली गांव में ही रहता था। वह पत्नी के करेक्टर पर शक करता था। जिसे लेकर अक्सर दोनों में विवाद भी होता…

Read More

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े मामले में चार और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। आरोपियों में सुनीता पोटाम, शंकर मुचक्की और दशरथ उर्फ दसरू मोडियाम शामिल.एमबीएम, माओवादी संगठन का फ्रंटल ग्रुप है, जिसे अक्टूबर 2024 में छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम, 2005 की धारा 3 (1) के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था। चौथा आरोपी मल्लेश कुंजाम सीपीआई (माओवादी) का सशस्त्र कैडर है और अभी फरार है।माओवादी फंडिंग और विरोध प्रदर्शनों में भूमिकाएनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि ये सभी आरोपी माओवादी…

Read More

कोंडागांव जिले के भूमका और हिर्री गांवों में विजयादशमी पर रावण दहन नहीं होता बल्कि एक अनूठी परंपरा निभाई जाती है। दशहरे पर जहां देशभर में रावण के पुतले जलाए जाते हैं, वहीं इन गांवों में मिट्टी का विशाल रावण बनाकर उसका वध किया जाता है।.इस सदियों पुरानी परंपरा में रावण की नाभि से ‘अमृत’ निकालने का विधान है। गांव के लोग मिट्टी का रावण बनाते हैं। रामलीला के मंचन के बाद रावण वध किया जाता है। इस दौरान रावण की नाभि से एक तरल पदार्थ, जिसे ग्रामीण ‘अमृत’ मानते हैं, निकाला जाता है।ग्रामीण इसे अपने माथे पर तिलक लगाकर…

Read More

सिस्टम चालू होने के बाद ट्रेन संचालन की संरक्षा और दक्षता बढ़ेगी।रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के बिलासपुर रेल मंडल के 15 रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम (EI) स्थापित करने की महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति दे दी है।.इस काम पर करीब 298.60 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इससे ट्रेनों के परिचालन और सुरक्षा सुदृढ़ होगी। साथ ही समय बद्धता के साथ ट्रेनों का नियंत्रण हो सकेगा।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य संरक्षित रेल परिचालन को और अधिक मज़बूत बनाना है। यह नई प्रणाली मंडल में भारतीय रेल की स्वदेशी ट्रेन…

Read More

छत्तीसगढ़ में सुशासन और प्रशासनिक कार्यों को लेकर अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में बड़ी कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। 12 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इसमें प्रदेश के सभी कलेक्टर, एसपी और डीएफओ भाग.जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर को कलेक्टर कॉन्फ्रेंस होगी। 13 अक्टूबर को डीएम-एसपी कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसके बाद कलेक्टर-डीएफओ कॉन्फ्रेंस होगी। 14 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सुशासन शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। विस्तृत कार्यक्रम और एजेंडा सुशासन विभाग की ओर से अलग से जारी किया जाएगा।सीएम साय लेंगे अफसरों की बैठक।नोडल विभाग भी तय किए गएमुख्यमंत्री कार्यालय ने…

Read More

यह पूरा आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। रायपुर में रामसागर पारा के एक होलसेल इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी हुई है। चोर दुकान में पीछे की तरफ से शटर में गेप बनाकर भीतर घुसा। फिर उसने आलमारी में रखें 2.45 लाख रुपए कैश चोरी कर लिए। यह पूरा आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।.गुरु दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र नगर का रहने वाला है। उसकी रामसागरपारा में पंजाब ऑयल मिल गली में इलेक्ट्रिक सामान की होलसेल दुकान है। दुकान रोज सुबह 11 बजे खुलती और रात 9 बजे बंद होती है। 30 सितंबर की सुबह 11 बजे जब…

Read More

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की कार ट्रक से टकरा गई। यह घटना चिरमिरी छठ घाट के पास हुई है। हादसे में मंत्री जायसवाल पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।.यह घटना उस वक्त हुई, जब मंत्री जायसवाल अपने जन्मदिन के अवसर पर मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। उन्होंने अपने दिन की शुरुआत महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की थी। जब वह मंदिर से लौट रहे थे, तभी उनकी कार ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही कि कार में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री और अन्य लोगों को किसी तरह की कोई…

Read More