Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Strict action taken to prevent road accidents during Navratri | दुर्ग में नवरात्रि पर सड़कों पर हादसे रोकने कार्रवाई: स्टंटबाजी-मॉडिफाइड साइलेंसर वालों पर सख्ती; 250 वाहनों से वसूला 82 हजार जुर्माना – durg-bhilai News
Breaking News

Strict action taken to prevent road accidents during Navratri | दुर्ग में नवरात्रि पर सड़कों पर हादसे रोकने कार्रवाई: स्टंटबाजी-मॉडिफाइड साइलेंसर वालों पर सख्ती; 250 वाहनों से वसूला 82 हजार जुर्माना – durg-bhilai News

By adminOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 09 30 at 61050 pm 1759258699
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में नवरात्रि महोत्सव में मंदिरों और पंडालों में जहां भक्ति का माहौल है, वहीं सड़कों पर लापरवाह चालकों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन सुरक्षा लगातार जारी है।

.

देर रात तक ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने शहर की सड़कों पर डेरा जमाया और नशे में धुत्त चालकों से लेकर बिना हेलमेट फर्राटा भरने वालों तक, किसी को बख्शा नहीं। विशेष अभियान में 30 सितंबर को एक ही दिन 250 चालान काटे गए और 82 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

नवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की जांच करती पुलिस।

नवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की जांच करती पुलिस।

स्टंटबाजी, रफ ड्राइविंग पर कार्रवाई

जिन पर कार्रवाई हुई है उनमें वो लोग शामिल है जो नवरात्रि के अवसर पर भीड़भाड़ वाली सड़कों पर स्टंटबाजी और मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे की आवाज निकाल रहे थे। पुलिस ने ऐसे 15 गाड़ियों पर कार्रवाई की है।

वहीं नशे की हालत में वाहन चलाने और रफ ड्राइविंग के मामले में भी 20 लोगों पर कार्रवाई की है। एक दिन के अंदर ही ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 250 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 82 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है।

मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर की गई कार्रवाई।

मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर की गई कार्रवाई।

ट्रैफिक पुलिस ने इन मामलों में की है कार्रवाई

  • बिना हेलमेट वाहन संचालन : 85 प्रकरण
  • बिना लाइसेंस वाहन संचालन : 10 प्रकरण
  • मॉडिफाइड साइलेंसर : 15 प्रकरण
  • रफ ड्राइविंग : 05 प्रकरण
  • ट्रिपल सीटिंग : 10 प्रकरण
  • ड्रिंक एंड ड्राइव : 15 प्रकरण
  • अन्य प्रकरण : 110 प्रकरण
  • कुल चालान : 250
  • वसूला गया जुर्माना : 82,000 रुपए
ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में भी पुलिस ने की कार्रवाई।

ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में भी पुलिस ने की कार्रवाई।

नो हेलमेट – नो पेट्रोल नीति पर बढ़ी सख्ती

भिलाई की सबसे व्यस्त सेंट्रल एवेन्यू रोड को हेलमेट अनिवार्यता जोन घोषित किया गया है। यहां पेट्रोल पंपों पर भी नो हेलमेट – नो पेट्रोल नियम सख्ती से लागू किया जा रहा है।

बिना हेलमेट वाले दोपहिया चालकों पर चालानी कार्रवाई के साथ-साथ पेट्रोल नहीं दिया जा रहा। यातायात पुलिस का मानना है कि इस कदम से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और हेलमेट पहनने की आदत भी आम नागरिकों में मजबूती से विकसित होगी।

मॉडिफाइड साइलेंसर के मामले में काटा गया वाहन का चालान।

मॉडिफाइड साइलेंसर के मामले में काटा गया वाहन का चालान।

नवरात्रि को लेकर बरती जा रही कड़ाई

नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्गा पंडालों और धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भीड़भाड़ के बीच अव्यवस्था और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस की विशेष पेट्रोलिंग टीमें जिलेभर में तैनात की गई हैं।

टीमें रातभर मुख्य मार्गों और नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही हैं। दुर्घटना-ग्रस्त (ग्रे-स्पॉट) स्थलों और प्रमुख चौराहों पर बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को हेलमेट पहनने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की जा रही है।

स्टंटबाजी रोकने उठाए जा रहे जरूरी कदम

एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा का कहना है कि त्योहार के दिनों में स्टंटबाजी, तेज रफ्तार, शराब के नशे में ड्राइविंग जैसी गतिविधियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। पुलिस का मानना है कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटनाओं में बदल सकती है।

इसी वजह से जिलेभर में ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ चलाकर हर नियम तोड़ने वाले पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। त्योहार का मज़ा तभी सुरक्षित रहेगा, जब सड़क पर अनुशासन होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्वास्थ्य केंद्र मार्ग पर कचरे का ढेर, नहीं हो रहा नियमित उठाव

April 19, 2026

कवर्धा में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा,VIDEO:जमकर किया हंगामा, होली के दिन दो पक्षों में हुआ था विवाद, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

April 19, 2026

महिला आरक्षण बिल पास नहीं…कांग्रेस के खिलाफ होगा प्रदर्शन:राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और CM साय बताएंगे छत्तीसगढ़ में BJP का एक्शन प्लान

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067878
Views Today : 49
Views Last 7 days : 981
Views Last 30 days : 4067
Total views : 88814
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.