कोरबा में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) गेवरा परियोजना और भू-विस्थापित किसानों के बीच सोमवार को भिलाई बाजार में हुई त्रिपक्षीय वार्ता विफल हो गई। वार्ता के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। एक अधिकारी और किसानों के बीच कथित तौर पर झड़प हुई। इस माम.वार्ता में SECL, जिला प्रशासन (एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस प्रशासन) और प्रभावित किसान शामिल थे। चर्चा समाप्त होने के बाद किसानों के बीच आपसी वाद-विवाद के दौरान अधिकारी शेखर सिंह चौहान ने कथित तौर पर एक ग्रामीण के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसके बाद यह विवाद गंभीर झड़प में बदल गया।ग्रामीणों ने किया थाने का…
Author: admin
रायपुर के प्रख्यात ईएनटी विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. राकेश गुप्ता ने वन मंत्री को पत्र लिखकर कर्बला तालाब क्षेत्र में जारी अवैध और प्रतिबंधित निर्माण कार्यों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने अपने पत्र में बताया कि छत्तीसगढ़ वेटलैंड अथॉरिटी.इसके लिए नगर निगम रायपुर के आयुक्त को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं। इस आदेश की प्रति नगर निगम को भी भेजी गई थी। इन स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, हाईएस्ट मीन फ्लड लेवल (HMFL) से 50 मीटर के भीतर प्रतिबंधित क्षेत्र में सीमेंट की दीवारें, रिटेनिंग वॉल और कंक्रीट कॉलम जैसे पक्के निर्माण कार्य अब भी जारी हैं। उन्होंने यह…
रायपुर नगर निगम के भाजपा पार्षद कैलाश बेहरा को अनुकंपा आधार पर भृत्य (चपरासी) के पद पर नियुक्ति दे दी गई है। उनकी मां की मौत के बाद शासन ने यह नियुक्ति आदेश जारी किया है। हालांकि, इस फैसले को लेकर अब सियासी बवाल खड़ा हो गया है।.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस नियुक्ति को पूरी तरह नियम के खिलाफ बताया है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने अनोखा कारनामा किया है। किसी जनप्रतिनिधि को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा सकती।उन्होंने कहा कि यह फैसला लगता है भांग खाकर लिया गया है। किसी भी निर्वाचित…
कोंडागांव जिले के फरसगांव में एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी सुंदरलाल नेताम उर्फ गप्पू नेताम ने 16 साल की पीड़िता को धमकी देकर दुष्कर्म किया, जिससे वह दो महीने की गर्भवती हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा है। करीब आठ महीने पहले बाजार पारा के रहने वाले सुंदरलाल नेताम उर्फ गप्पू नेताम (25 साल) से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी।एक रात सुंदरलाल ने युवती को घर से बाहर आने को कहा और धमकी दी…
आज के दौर में जहां इंटरनेट को धोखाधड़ी और साइबर अपराध का जरिया माना जाता है, वहीं बलरामपुर के एक किसान ने इसी इंटरनेट को अपना हथियार बनाकर मिसाल कायम की है। मोबाइल और इंटरनेट की मदद से उन्नत टमाटर की खेती कर उन्होंने लाखों रुपए की कमाई की है।.यह कहानी बलरामपुर जिले के मुरका गांव के तलैया पारा निवासी किसान रामबकस की है। जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर अपने खेतों में कड़ी मेहनत कर उन्होंने वह कर दिखाया है, जो आज कई किसान केवल सोचते हैं।मोबाइल और यूट्यूब से सीखने की शुरुआतरामबकस ने मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल…
छत्तीसगढ़ के धमतरी में औद्योगिक वार्ड के पार्षद रामेश्वर वर्मा (छोटू) नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कर्मचारियों पर वार्ड में मलबा हटाने के लिए वाहन उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। पार्षद ने कहा कि यदि उनकी बात नहीं मानी गई तो वे अप.पार्षद वर्मा ने बताया कि उन्हें पिछले एक महीने से मलबा फेंकने के लिए वाहन की आवश्यकता थी, लेकिन निगम कर्मचारियों द्वारा इसे उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने पहले वाहन देने का वादा किया, लेकिन बाद में मना कर दिया और गोलमोल जवाब दिए।निगम कर्मचारियों के खिलाफ…
कांकेर शहर से सटे बागोड़ से जुनवानी मार्ग पर 13 अक्टूबर की रात एक बार फिर तेंदुआ देखा गया। इस घटना से ग्रामीणों में डर का माहौल है। सोमवार रात करीब 10:30 बजे कुछ राहगीरों ने सड़क किनारे झाड़ियों के पास तेंदुए को घूमते हुए देखा।.अचानक तेंदुआ दिखने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने अपने वाहन रोककर सुरक्षित स्थान की ओर रुख किया। कुछ युवाओं ने तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।बागोड़ से जुनवानी मार्ग पर दिखा तेंदुआ।जंगल के करीब यह इलाका, इसलिए निकलते है जानवरस्थानीय लोगों का कहना…
कोरबा शहर में पेट्रोल टंकी मुड़पार तिराहा से बाईपास रोड स्थित रेलवे कॉलोनी फर्नीचर दुकान तक सड़क चौड़ीकरण और पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू हो गया है। यह प्रोजेक्ट पूर्व कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था, लेकिन बजट की कमी के कारण रुका हुआ था।.अब लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से यह कार्य किया जा रहा है, हालांकि इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व पार्षद टीकराम चौहान ने बताया कि यह कार्य उनके कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था। महापौर की पहल पर इस प्रोजेक्ट के लिए राशि आवंटित की गई है।स्थानीय लोगों ने कार्य की…
मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर के अस्पताल और CMHO कार्यालय का भूमिपूजन किया गया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लगभग 35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अस्पताल और 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले CMHO कार्यालय की आधारशिला रखी।.श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, इस अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे स्थानीय लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। शहर में पहली बार किसी योजना के तहत इतनी बड़ी राशि का भूमिपूजन हुआ है, और इसका निर्माण कार्य एक महीने के भीतर शुरू…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस में धर्मांतरण और चंगाई सभा को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ जल्द ही सख्त कानून लाया जाएगा, ज.डिप्टी विजय शर्मा।डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि चंगाई सभा बंद होनी चाहिए, क्योंकि यह लोगों को भ्रमित करने के लिए आयोजित की जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस मामले में सख्ती बरतेगी और धार्मिक स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।अब पढ़े कानून में क्या होगाछत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बनाए गए संशोधित विधेयक लागू…