Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Korba – Clash between farmers and mining officials | किसानों और माइनिंग अधिकारी के बीच झड़प…VIDEO: कोरबा में भू-विस्थापित किसानों में आक्रोश, दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज – Korba News
Breaking News

Chhattisgarh Korba – Clash between farmers and mining officials | किसानों और माइनिंग अधिकारी के बीच झड़प…VIDEO: कोरबा में भू-विस्थापित किसानों में आक्रोश, दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज – Korba News

By adminOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c0a5c0be 1333 496b b456 9a44a26fe85d 1760433341917
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) गेवरा परियोजना और भू-विस्थापित किसानों के बीच सोमवार को भिलाई बाजार में हुई त्रिपक्षीय वार्ता विफल हो गई। वार्ता के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। एक अधिकारी और किसानों के बीच कथित तौर पर झड़प हुई। इस माम

.

वार्ता में SECL, जिला प्रशासन (एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस प्रशासन) और प्रभावित किसान शामिल थे। चर्चा समाप्त होने के बाद किसानों के बीच आपसी वाद-विवाद के दौरान अधिकारी शेखर सिंह चौहान ने कथित तौर पर एक ग्रामीण के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसके बाद यह विवाद गंभीर झड़प में बदल गया।

ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, FIR दर्ज

इस घटना से आक्रोशित भिलाई बाजार के ग्रामीणों ने तत्काल हरदीबाजार थाने का घेराव किया। उन्होंने अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई और थाना प्रभारी से अधिकारी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निवेदन किया।

c664d7d8 34de 4d70 b917 f244dbb087a5 1760433341919

किसानों का आरोप- प्रशासन नहीं ले रहा समस्याओं को गंभीरता से

किसानों ने आरोप लगाया है कि SECL प्रबंधन और जिला प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन जानबूझकर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है और किसानों को अपने मौलिक अधिकारों के लिए सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर कर रहा है।

पूर्ववर्ती विस्थापित अब भी बेघर और बेरोजगार

ग्रामीणों ने बताया कि मलगांव, अमगांव और सुवाभोड़ी जैसे क्षेत्रों के किसान, जो पूर्व में परियोजनाओं के लिए विस्थापित हुए थे, आज भी बेघर हैं। उनका वाजिब मुआवजा, बसाहट और रोजगार आज भी लंबित है। यह स्थिति प्रबंधन की ओर से भू-विस्थापितों के पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन में बरती जा रही लापरवाही को दर्शाती है।

7ae8c219 66c9 41bf 9e42 01a46bca0018 1760433341921

दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग

किसानों ने मांग की है कि अधिकारी शेखर सिंह चौहान के खिलाफ तत्काल और सख्त अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिला प्रशासन और माइनिंग प्रबंधन से किसानों के वाजिब मुआवजे, बसाहट और रोजगार की लंबित मांगों को तुरंत पूरा करने की अपील भी की।

दोनों पक्षों के खिलाफ FIR

हरदीबाजार थाना में ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, वहीं SECL की शिकायत पर ग्रामीणों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

23 जून को होगी साय कैबिनेट बैठक:मंत्रालय में कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, वित्त-स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के बिंदुओं पर होगी चर्चा

June 19, 2026

उमेश पटेल बोले- बढ़ी हुई बिजली दरें वापस ले सरकार:जशपुर में कहा- स्मार्ट मीटरों को हटाया जाए, UP गवर्नमेंट वापस ले चुकी है योजना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074679
Views Today : 100
Views Last 7 days : 5588
Views Last 30 days : 9744
Total views : 102737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.