Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Balrampur farmer did advanced farming with the help of internet | बलरामपुर के किसान ने इंटरनेट से की उन्नत खेती: टमाटर उगाकर हर सीजन कमाए 2 से 5 लाख, बने ‘डिजिटल किसान’ – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Balrampur farmer did advanced farming with the help of internet | बलरामपुर के किसान ने इंटरनेट से की उन्नत खेती: टमाटर उगाकर हर सीजन कमाए 2 से 5 लाख, बने ‘डिजिटल किसान’ – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
087f685d 4d39 4e46 9278 f4176472ebcf 1760426481462
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



087f685d 4d39 4e46 9278 f4176472ebcf 1760426481462

आज के दौर में जहां इंटरनेट को धोखाधड़ी और साइबर अपराध का जरिया माना जाता है, वहीं बलरामपुर के एक किसान ने इसी इंटरनेट को अपना हथियार बनाकर मिसाल कायम की है। मोबाइल और इंटरनेट की मदद से उन्नत टमाटर की खेती कर उन्होंने लाखों रुपए की कमाई की है।

.

यह कहानी बलरामपुर जिले के मुरका गांव के तलैया पारा निवासी किसान रामबकस की है। जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर अपने खेतों में कड़ी मेहनत कर उन्होंने वह कर दिखाया है, जो आज कई किसान केवल सोचते हैं।

मोबाइल और यूट्यूब से सीखने की शुरुआत

रामबकस ने मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल कर खेती की नई तकनीकों, बीजों की उन्नत किस्मों और खादों की जानकारी हासिल की। उन्होंने टमाटर की खेती को चुना और यही उनकी पहचान बन गई। उनकी फसल हर तीसरे दिन तैयार हो जाती है।

जिससे एक बार में 60 से 70 ट्रे टमाटर की पैदावार होती है। एक ट्रे में लगभग 28 किलो टमाटर होते हैं। शुरुआत में मंडियों तक सीधा संपर्क न होने के कारण उन्हें बिचौलियों के माध्यम से फसल बेचनी पड़ी, जिससे हर ट्रिप में एक से दो हजार रुपए तक का नुकसान हुआ।

हर सीजन 2–5 लाख की कमाई

हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी उपज को दूसरे राज्यों तक भेजकर हर सीजन में 2 से 5 लाख रुपए की कमाई की। गांव के लोग अब उन्हें ‘डिजिटल किसान’ कहकर बुलाने लगे हैं। रामबकस ने न सिर्फ खुद आगे बढ़ने का फैसला किया, बल्कि गांव के अन्य किसानों को भी उन्नत पौधे और खाद उपलब्ध कराकर उन्हें प्रेरित किया।

गांव के किसानों को प्रशिक्षण

रामबकस बताते हैं कि वो पहले मोबाइल का उपयोग केवल बात करने के लिए करते थे। फिर जब यूट्यूब पर खेती के वीडियो देखे। धीरे-धीरे टमाटर की नई किस्में लगाई। अब हर सीजन में लाखों रुपए कमा रहे हैं। वो गांव के अन्य किसानों को भी सिखाते हैं।

रामबकस जैसे किसान यह साबित कर रहे हैं कि सही दिशा और तकनीक का इस्तेमाल किया जाए, तो खेती भी किसी स्टार्टअप से कम नहीं है। बलरामपुर से यह रिपोर्ट बताती है कि इंटरनेट सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि अवसर भी देता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

23 जून को होगी साय कैबिनेट बैठक:मंत्रालय में कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, वित्त-स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के बिंदुओं पर होगी चर्चा

June 19, 2026

उमेश पटेल बोले- बढ़ी हुई बिजली दरें वापस ले सरकार:जशपुर में कहा- स्मार्ट मीटरों को हटाया जाए, UP गवर्नमेंट वापस ले चुकी है योजना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074679
Views Today : 100
Views Last 7 days : 5588
Views Last 30 days : 9744
Total views : 102737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.