Author: admin

जेसीबी के चालक समेत दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कियाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ के लेबर काॅलोनी में सोमवार को जमीन विवाद का मामला सामने आया था। जहां JCB से साफ-सफाई के दौरान घर का बाउंड्रीवाल टूटने से मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों के तरफ से गाली-गलौज हुई। जिससे मामला थाना तक पहुंचा। जहां दोनों ही पक्षों के खिलाफ प.मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल लेबर काॅलोनी में रहने वाला मनीष सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सोमवार की दोपहर करीब 4 बजे अपने घर के पास था।तभी उसके मकान के किनारे एक JCB एवं लेडर से तोड़फोड़…

Read More

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सेन समाज ने अवैध स्पा सेंटरों पर रोक लगाने और अपनी आजीविका सुनिश्चित करने की मांग की है। समाज ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें पांच सूत्रीय मांगें रखी गई हैं।.समाजजनों का कहना है कि सैलून व्यवसाय की आड़ में अवैध स्पा सेंटर चलाए जा रहे हैं, जिससे सेन समाज का पारंपरिक सैलून व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और उनकी आजीविका पर संकट आ गया है।भागीदारी सुनिश्चित करने की मांगज्ञापन में मांग की गई है कि सैलून व्यवसाय में सेन (नाई) समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शासन द्वारा…

Read More

मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस पर्यवेक्षक उमंग सिंघार एकदिवसीय दौरे पर लोरमी और मुंगेली पहुंचे। 13 अक्टूबर को अपने दौरे के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ की जानकारी दी।.सिंघार ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं और सिविल सोसाइटी के लोगों से मिलकर पार्टी को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी की राय लेकर दिल्ली हाईकमान को अवगत कराया जाएगा।पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार होने की बात स्वीकार करते हुए सिंघार ने कहा कि अंतिम फैसला पार्टी…

Read More

कबीरधाम जिले के कामठी में पूजा स्थल विवाद, आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म समेत 15 अलग-अलग मुद्दों को लेकर गोंडवाना समाज और भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया। उग्र प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी।.सोमवार (13 अक्टूबर) को आदिवासी मंगल भवन में सभा आयोजित की गई थी। सभा के बाद गोंडवाना समाज और भीम आर्मी ने रैली निकाली। वीर स्तंभ चौक पर पुतला दहन किया।सुरक्षा के लिहाज से कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले अलग-अलग रास्तों में 6 स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई। आदिवासी मंगल भवन और स्वामी करपात्री जी हायर सेकेंडरी स्कूल के पास टीन की ऊंची दीवार खड़ी…

Read More

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। भलेसर रोड स्थित वार्ड नंबर 29 में राजस्व विभाग द्वारा स्थगन आदेश जारी किए जाने के बावजूद पक्का निर्माण कार्य जारी है।.यह मामला शास्त्री चौक से भलेसर जाने वाले मुख्य मार्ग से लगी शासकीय भूमि खसरा नंबर 1950/1 से संबंधित है। इस जमीन का रकबा 1.985 हेक्टेयर है और यह घास तथा विकासखंड कार्यालय के लिए दर्ज है।आरोप है कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग इस पर 1440 वर्ग फुट क्षेत्र में पुराने कच्चे मकान को तोड़कर पक्का निर्माण कर रहे है।वहीं, राजस्व मंत्री टंकराम…

Read More

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दो आदिवासी परिवारों ने अपने मूल धर्म में वापसी की। नरहरपुर तहसील के ग्राम नावडबरी में आयोजित ग्राम सभा में गांव के जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों और ग्रामीणों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार दोनों परिवारों का स्वागत किय.समाज ने उन्हें पुनः ग्राम समाज की मुख्यधारा में शामिल किया। ग्राम सभा में धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की गई। ग्रामीणों ने कहा कि अपनी संस्कृति, परंपरा और देवी-देवताओं से दूर जाना समाज की एकता के लिए नुकसानदायक है।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी बाहरी पादरी, पास्टर या ईसाई धर्म…

Read More

कोंडागांव में नगर पालिका की टीम को तालाब की सफाई के दौरान एक युवक का शव मिला। 14 अक्टूबर की सुबह जेसीबी मशीन से जलकुंभियां हटाई जा रही थीं, तभी शव पानी की सतह पर तैरता हुआ दिखाई दिया। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सफाई कर्मियों ने.सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान कोंडागांव निवासी कमल सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।पानी में…

Read More

छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पोलित ब्यूरो मेंबर मोजुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत 60 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। भूपति बड़े कैडर का नक्सली है। यह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में मोस्ट वांटेड है। इस पर कर.इससे 20 दिन पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इनमें 21 महिला और 50 पुरुष नक्सली शामिल थे। 30 नक्सलियों पर 64 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में डिवीजन कमेटी मेंबर (DVCM) और एरिया कमेटी मेंबर (ACM) रैंक के नक्सली हैं।…

Read More

सरगुजा में घुसे 25 हाथियों के दल को देर रात अंबिकापुर मुख्यालय से लगे महामाया पहाड़ से खदेड़ दिया गया है। हाथियों का दल लालमाटी के पास डटा हुआ है। हाथियों की मौजूदगी के कारण 6 स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। हाथियों ने दो घरों को तोड़ दिया है एवं फसलों क.सूरजपुर जिले से 25 हाथियों का दल दो दिनों पूर्व सरगुजा वन परिक्षेत्र में घुस आया। ये हाथी करदोनी, रामनगर क्षेत्र में विचरण कर रहे थे। सोमवार शाम हाथियों का दल रामनगर से खैरबार बस्ती के बीच से विचरण करते हुए महामाया पहाड़ के बधियाचुआं में पहुंच…

Read More

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 683 से बढ़कर 772 हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाताओं की सुविधा के लिए 89 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनकी अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।.उप जिला निर्वाचन अधिकारी चेतन बोरघरिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 1200 से अधिक मतदाता संख्या वाले मतदान केंद्रों और उन केंद्रों की पहचान की थी, जहां मतदाताओं को मतदान के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी।इन केंद्रों के लिए नए प्रस्ताव तैयार कर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग को भेजे गए…

Read More