राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का 73वां जन्मदिन आज मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्टेट हाई स्कूल में बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे। डॉ. सिंह अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दो दिनों तक नगर प्रवास पर रहेंगे और अलग-अलग कार्यक्रमों में श.जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने जानकारी दी कि डॉ. रमन सिंह ने अपने समर्थकों से आग्रह किया है कि जन्मदिन के अवसर पर उपहार या बड़े पुष्पगुच्छ न लाएं। शिवनाथ वाटिका में आयोजित सम्मान समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है।कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह होगाइस दौरान जिला भाजपा और अन्य संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम…
Author: admin
प्रदेश के किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदेशभर के किसान मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले। इसके पहले उन्होंने बूढ़ापारा स्थित पुराने धरना स्थल में प्रदर्शन और नारेबाजी की। भारतीय किसान संघ की अगुवाई में जुटे किसानों को सभी 9 प्रमुख मांगों से अवगत कर.संघ ने धान खरीदी से जुड़ी विसंगतियों पर भी सरकार का ध्यान देने की अपील की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष माधो सिंह व महामंत्री नवीन शेष ने कहा कि एग्रीस्टेक पोर्टल की त्रुटियों को शीघ्र दूर करने, धान की राशि 3100 में बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य 186 जोड़कर देने और खरीदी की अवधि 1 नवंबर से 15…
संत कंवरराम साहब का 41वां वरसी महोत्सव भक्तिभाव से मनाया गया। तीन दिनी महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। समता कालोनी स्थित सावित्री देवी दरबार में आयोजित कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, सत्संग, अखंड पाठ, आम लंगर,.अमरलाल व दरबार के सेवादार प्रेम प्रकाश मध्यानी ने बताया कि महोत्सव का समापन रविवार को किया गया। कटारिया ब्रदर्स की टीम ने आध्यात्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान साधु-संतों ने भी महोत्सव में हिस्सा लिया।
बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित उसूर थाना क्षेत्र के ताड़पाला इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कोबरा 206, केरिपु 229, 153 और 196 बटालियन की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान के दौरान माओवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथ.बरामद सामान में 51 जिंदा बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर), 100 बंडल एचटी एल्युमिनियम तार, 50 स्टील पाइप, 20 लोहे की शीट, 40 लोहे की प्लेट और भारी मात्रा में बिजली के तार शामिल हैं। यह सामग्री बीजीएल के निर्माण में उपयोग की जाती है। इसके अलावा 5 प्रेशर आईईडी भी बरामद किए गए।कोबरा 206, केरिपु…
बलौदाबाजार में आदिवासी युवक के साथ पुलिस पर लगे बर्बरता के आरोपबलौदाबाजार जिले की सिटी कोतवाली पुलिस पर एक आदिवासी युवक के साथ बर्बरता का आरोप लगा है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी अजय झा पर आरोप है कि उन्होंने चेकिंग के दौरान एक युवक के कमर में पीछे से लात मारी, जिससे उसकी जेब में रखी शर.पीड़ित युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, उसके कूल्हे में 10 टांके आए है। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना प्रभारी पर आदिवासी युवक से मारपीट…
हाईकोर्ट ने अव्यवस्था देख जनहित याचिका मानकर शुरू की सुनवाई।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश भर के बदहाल मुक्तिधामों पर सभी जिलों के कलेक्टर से फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट देने को कहा है। वहीं, चीफ सेक्रेटरी को अपने आदेश का कंप्लायंस रिपोर्ट की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।.चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस एके प्रसाद की डिवीजन बेंच ने कहा कि गरिमापूर्ण अंतिम संस्कार संविधान के तहत जीने के अधिकार का हिस्सा है, इसलिए सरकार की जिम्मेदारी है कि हर मुक्तिधाम में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।दरअसल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा 29 सितंबर को बिल्हा के मुक्तिधाम पहुंचे थे।…
बदमाशों ने ड्राइवर का मुंह तोड़ा।छत्तीसगढ़ के बस्तर में बदमाशों ने एक बस वाहन ड्राइवर की बेदम पिटाई कर दी है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बदमाशों ने शराब के नशे में बस के अंदर घुसकर ड्राइवर का मुंह तोड़ा, आंख पर मारा। वह रोता रहा। छोड़ देने की विनती करता रहा, लेकिन बदमाश माने नहीं।.बताया जा रहा है बदमाश पहले बस को ओवरटेक किए, फिर बस के सामने गाड़ी खड़ी कर मारने लग गए। पिटाई के बाद बदमाश अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। खून से लथपथ चालक घायल अवस्था में बस चलाता हुआ जगदलपुर पहुंचा। आरोपी युवकों…
दंतेवाड़ा में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बीच-बीच में धूप भी निकल रही है।छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्सों से मानसून लगभग विदा हो चुका है। हालांकि, दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।.मौसम विभाग ने सुकमा, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव और कांकेर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।इसी बीच, बलौदाबाजार के अमेठी गांव से एक वीडियो सामने आया, जिसमें महानदी पर बने एनीकट से करीब 2 फीट ऊपर बहते पानी के बीच एक मिनी ट्रक गुजरता दिखा। वाहन में करीब 30…
छत्तीसगढ़ में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हमर क्लीनिक चार साल बाद भी अधूरे हैं। दरअसल, गली-मोहल्लों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की योजना तो शुरू कर दी गई, लेकिन कई जगह न डॉक्टर हैं और न ही दवाई मिल रही है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस.छत्तीसगढ़ के लिए कुल 1799 करोड़ रुपए के लिए जारी हुए थे। साल 2021-22 में सीजीएमएससी को 339 करोड़ रुपए मिले। 2022-23 में 339 में से 101 करोड़ रुपए मिले। इसके बाद से 2023-24 और 2024-25 में काम ही नहीं दिखा पाए इसलिए पैसे जारी नहीं हुए। एक केंद्र में करीब 27 लाख रुपए खर्च…
सोने के गहने, बिस्किट और चांदी जब्त।बिलासपुर से इतवारी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री से करीब 3 करोड़ का सोना-चांदी पकड़ाया है। 13 अक्टूबर को नरेश पंजवानी (55) ट्रेन में सफर कर रहे थे। इस दौरान वे अपने पास के एक थैला रखे हुए थे। जिसमें करोड़ों की ज्वेलरी भरी हुई थी।.रेलवे सुरक्षा बल (RPF) टास्क टीम ने आमगांव-गोंदिया के बीच एस-6 कोच में बैठे नरेश पंजवानी से पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गया। जिसके बाद बैग की तलाशी लेने पर 3.37 करोड़ मूल्य के जेवरात बरामद हुए। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर…