मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर के अस्पताल और CMHO कार्यालय का भूमिपूजन किया गया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लगभग 35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अस्पताल और 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले CMHO कार्यालय की आधारशिला रखी।
.
श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, इस अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे स्थानीय लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। शहर में पहली बार किसी योजना के तहत इतनी बड़ी राशि का भूमिपूजन हुआ है, और इसका निर्माण कार्य एक महीने के भीतर शुरू हो जाएगा।

इलाज के लिए लोगों को जाना पड़ता था रायपुर-बिलासपुर
स्थानीय डॉक्टर रश्मि सोनकर ने इस पहल का स्वागत करते हुए बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मनेंद्रगढ़ लगातार पिछड़ रहा था। लंबे समय से यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की जा रही थी। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को रायपुर या बिलासपुर जैसे बड़े शहरों के अस्पतालों में जाना पड़ता था, जिससे कई बार मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते थे।
डॉ. सोनकर ने कहा कि इस 220 बिस्तर वाले अस्पताल के बनने से क्षेत्रवासियों को बहुत फायदा मिलेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
<
