Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Leopard spotted on Kanker’s Bagod-Junwani road | कांकेर के बागोड़-जुनवानी मार्ग पर दिखा तेंदुआ: लोगों ने गाड़ी रोककर बनाया VIDEO; निगरानी बढ़ाने की मांग – Kanker News
Breaking News

Leopard spotted on Kanker’s Bagod-Junwani road | कांकेर के बागोड़-जुनवानी मार्ग पर दिखा तेंदुआ: लोगों ने गाड़ी रोककर बनाया VIDEO; निगरानी बढ़ाने की मांग – Kanker News

By adminOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 19 4 1760434558
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांकेर शहर से सटे बागोड़ से जुनवानी मार्ग पर 13 अक्टूबर की रात एक बार फिर तेंदुआ देखा गया। इस घटना से ग्रामीणों में डर का माहौल है। सोमवार रात करीब 10:30 बजे कुछ राहगीरों ने सड़क किनारे झाड़ियों के पास तेंदुए को घूमते हुए देखा।

.

अचानक तेंदुआ दिखने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने अपने वाहन रोककर सुरक्षित स्थान की ओर रुख किया। कुछ युवाओं ने तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बागोड़ से जुनवानी मार्ग पर दिखा तेंदुआ।

बागोड़ से जुनवानी मार्ग पर दिखा तेंदुआ।

जंगल के करीब यह इलाका, इसलिए निकलते है जानवर

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका जंगल के करीब है, इसलिए यहां जंगली जानवरों का आना-जाना अक्सर होता रहता है। हालांकि, इस बार तेंदुआ काफी देर तक सड़क किनारे दिखाई दिया। वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के गांवों में भय का माहौल बन गया है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ाने और तेंदुए की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है।

शिवनगर पहाड़ पर दिखा था तेंदुआ।

शिवनगर पहाड़ पर दिखा था तेंदुआ।

जुलाई महीने में कई बार निकला तेंदुआ

1 जुलाई को तेंदुआ कांकेर के इमलीपारा क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक बछड़े का शिकार किया था। वहीं, पास के कोडेजूंगा गांव में 2 जुलाई को कई आवारा कुत्ते अचानक गायब हो गए। गांववालों को शक है कि तेंदुए ने ही उन्हें शिकार बनाया है।

जिले में तेंदुए की दहशत है। बछड़ा और मुर्गियों को खाने के बाद 5 दिन में तीसरी बार दिखा है। रात में 2 मुर्गियों का शिकार करने बाद सुबह पहाड़ पर घूमता नजर आया। तेंदुए की मौजूदगी से इलाके के लोग घबराए हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

ग्राम कोडेजूंगा में देखा गया था तेंदुआ।

ग्राम कोडेजूंगा में देखा गया था तेंदुआ।

16 जुलाई को दिखा था तेंदुआ

कांकेर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के इमलीपारा में 17 जुलाई की रात 12 बजे एक दंपती ने कार में बैठे हुए तेंदुए का वीडियो बनाया था। इससे पहले तेंदूआ ग्राम कोडेजूंगा में देखा गया था। शिवनगर में इसने दो मुर्गियों का शिकार भी किया था। गढ़िया पहाड़, मालगांव और शिवनगर की पहाड़ी में भी तेंदुआ लगातार नजर आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग:सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073846
Views Today : 343
Views Last 7 days : 1231
Views Last 30 days : 6093
Total views : 97655
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.