बोधघाट पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।छत्तीसगढ के बस्तर जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।.दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि माड़िया चौक कुम्हारपारा में कुछ युवक खड़े हैं और नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक को बुलाए हैं। सूचना के आधार पर जवान मौके पर पहुंचे और 3 युवकों को हिरासत में लिया।पूछताछ में इन्होंने अपना नाम संतोष पटनायक, गिरजा शंकर सेठिया और भरत लाल यादव बताया। जिसके…
Author: admin
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित मानक महोत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में मानकों का पालन पारदर्शिता, गुणव.मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों को गुणवत्ता शपथ दिलाते हुए मानकीकृत उत्पादों को बढ़ावा देने और बीआईएस के प्रयासों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने मानकों की स्थापना में विशेष योगदान देने वाले मानक क्लबों, संस्थाओं और मेंटर्स का सम्मान किया।बीआईएस हॉलमार्क उपभोक्ता भरोसे का प्रतीकमुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब सोने जैसी धातुओं…
छत्तीसगढ़ में नवंबर से 31 लाख से अधिक परिवारों को सरकारी राशन नहीं मिलेगा। वजह है राशन कार्डधारकों की अधूरी ई-केवाईसी। राज्य में इस वक्त कुल 82 लाख राशन कार्ड हैं, जिनमें से 2 लाख 27 हजार 18 कार्ड की केवाईसी अब तक पूरी नहीं हो पाई है।.ऐसे में जब तक कार्डधारी अपनी केवाईसी पूरी नहीं करते, उन्हें राशन नहीं मिलेगा। हालांकि, अगर कोई परिवार नवंबर के बाद भी ई-केवाईसी पूरी कर लेता है, तो उसका राशन फिर से जारी कर दिया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है।कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला…
धमतरी की स्वास्तिका सिंह ने राष्ट्रीय एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 2025 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने भोपाल में आयोजित 34वीं ऑल इंडिया जी.वी. मालवंकर शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।.स्वास्तिका छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 9 से 15 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश शूटिंग एकेडमी, भोपाल में आयोजित की गई थी। इसमें देश भर के शीर्ष राइफल शूटिंग खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया।स्वास्तिका ने 10 मीटर एयर राइफल यूथ कैटेगरी वर्ग में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई। स्वास्तिका सिंह धमतरी पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक अमित…
सांसद खेल महोत्सव का आगाज मंगलवार को दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में धूमधाम से होना था, लेकिन पहले ही दिन मैदान पर अव्यवस्था की तस्वीरें देखने को मिली। सुबह से ही ऑफिशियल स्टाफ और पीटीआई स्टाफ मैदान में पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें नाश्ते तक की व्यवस्था नहीं म.भिलाई के शांति नगर दशहरा मैदान में दोपहर 1.10 बजे ऑफिशियल को नाश्ता मिला। लेकिन जो पैकेट पहुंचा, उसमें भी सिर्फ थोड़ा-सा पोहा था। यह नजारा तब था जब आयोजन में करीब 50 हजार प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, लेकिन दोपहर तक शांति नगर दशहरा मैदान में सिर्फ 250 से 300 प्रतिभागी ही…
रायपुर2 घंटे पहलेकॉपी लिंकइवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
मेकाहारा में HIV पेशेंट की पहचान उजागर करने के मामले में HC ने स्वत: संज्ञान लिया था। इसके बाद अब इस मामले में पुलिस ने FIR भी दर्ज कर ली है। इसके अलावा पुलिस ने हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन को नोटिस भेजकर आरोपी डॉक्टरों के नाम पूछने की बात भी कही है।.हालांकि पूरे हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ने इस बात से इन्कार किया है। भास्कर ने पूरे मामले पर सभी पक्षों से बात की है। पढ़िए रिपोर्ट…ये था पूरा मामलामेकाहारा में 6 अक्टूबर को एक HIV पॉजिटिव महिला ने बच्चे को जन्म दिया। मेडिकल स्टाफ ने बच्चे को PICU में शिफ्ट किया। यहां तक…
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज छात्रावास में रविवार 12 अक्टूबर की रात को 25–30 आरोपियों ने हॉस्टल के छात्रों से मारपीट की थी। आरोपियों ने मारपीट की और फिर छात्रों का मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।.मारपीट के बाद थाना परिसर में चोट दिखाता हुआ हॉस्टल का छात्र।पीड़ित छात्र उमादास मुखर्जी की शिकायत पर सरस्वती नगर पुलिस ने केस दर्ज करके छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।अब पढ़े क्या है पूरा मामलाप्रार्थी उमादास मुखर्जी ने पुलिस को बताया, कि वह साइंस कॉलेज हॉस्टल में रहकर बी.एस.सी. अंतिम…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार देर रात सराफा व्यापारी के साथ उठाईगिरी हुई है। अज्ञात बदमाशों ने सोने–चांदी के जेवरात और 90 लाख रुपए कैश से भरा बैग पार कर दिया। व्यापारी बस के जरिए रायपुर से अंबिकापुर जा रहा था। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।.जानकारी के मुताबिक, किशोर कुमार सराफा कारोबार से जुड़े हुए हैं। व्यापार के सिलसिले में अंबिकापुर गए थे। वापसी के दौरान वह रॉयल ट्रेवल्स की बस से अंबिकापुर से रायपुर लौट रहे थे। रायपुर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनका कीमती ज्वेलरी से भरा बैग गायब है। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।अंबिकापुर…
कोरबा में दीपावली त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों से जांच के लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इनमें पानी, टोस्ट, आटा, सोयाबीन तेल, मैंगो कैंडी, बिस्कुट, कुकीज़, पनीर, बूंदी और कलाकंद जैसे उत्पाद शामिल हैं।.इस दौरान कई दुकानों में गंदगी और अव्यवस्थाएं पाई गईं, जिसके लिए दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए। पिछले एक सप्ताह में जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर स्थित रंजय कैंटीन से पानी, जमनीपाली के संजय जनरल स्टोर से टोस्ट और आटा, शिवम जनरल स्टोर से सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए।इतवारी बाजार से शांति ट्रेडर्स से मैंगो कैंडी और टोस्ट, किशन ट्रेडर्स से…