Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The mighty Indian Air Force will fly high in the skies of the capital and show the value of the tricolor. | मेगा एयर शो आज: राजधानी के आसमान में उड़ान भरेगा पराक्रम, वायुसेना दिखाएगी तिरंगे का मान – Raipur News
Breaking News

The mighty Indian Air Force will fly high in the skies of the capital and show the value of the tricolor. | मेगा एयर शो आज: राजधानी के आसमान में उड़ान भरेगा पराक्रम, वायुसेना दिखाएगी तिरंगे का मान – Raipur News

By adminNovember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 21 1 1762300519
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 21 1 1762300519

राज्योत्सव के अंतिम दिन यानी 5 नवंबर को नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना के जवान अपना कौशल और शौर्य प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को लगभग 35 मिनट तक सेंध जलाशय के ऊपर युद्धाभ्यास के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। इसमें गरुड़ कमांडो भी शामिल रहेंगे। हे

.

दुश्मन के क्षेत्र में घुसकर उन्हें मार गिराएंगे और युद्ध जीतने के बाद भारतीय सेना के पराक्रम का प्रदर्शन करेंगे। गरुड़ कमांडो की टीम एमआई-17 हेलीकॉप्टर में सवार होगी। यह प्रदर्शन कठिन युद्ध क्षेत्र पहाड़, जंगल और समुद्र में उतरने के अभ्यास का प्रतीक होगा।

आसमान में 10 हजार फीट की ऊंचाई से फ्री फॉल जंप किया जाएगा। इस तकनीक में जवान विमान से बिना पैराशूट खोले नीचे आते हैं और तय ऊंचाई पर पहुंचकर पैराशूट खोलते हैं। यह तकनीक दुनिया की प्रमुख स्पेशल फोर्सेज द्वारा गुप्त अभियानों में उपयोग की जाती है।

आसमान में तिरंगा लहराया जाएगा। इसके बाद पैंतरेबाजी हॉक एमके-132 विमानों का एयर शो शुरू होगा। माना एयरपोर्ट से एक साथ सभी नौ लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे और सेंध जलाशय के ऊपर अपने शौर्य का प्रदर्शन करेंगे।

सूर्यकिरण टीम के ये हैं 9 जांबाज जो पेश करेंगे शौर्य और साहस की अनूठी मिसाल

10 हजार फीट से फ्री फॉल जंप ​दिखाएंगे जांबाज, आसमान में ​दिल का आकार भी बनाएंगे

  • लूप्स: टीम अपनी फॉर्मेशन में ऊंची उड़ान भरकर लूप बनाते हुए आसमान से नीचे आएगी।
  • इनवर्टेड फ्लाइट: विमान उल्टी दिशा में उड़ान भरेंगे, यानी ऊपर से नीचे की ओर और उल्टे होकर उड़ान भरते दिखेंगे।
  • टीम फॉर्मेशन में उड़ान: नौ विमानों की फॉर्मेशन में बेहद करीब से उड़ान भरेंगे।
  • डीएनए पैंतरेबाजी: नौ विमान मिलकर विशेष स्पाइरल या हेलिक्स आकार बनाएंगे।
  • हार्ट इन द स्काई: विमान आसमान में दिल का आकार बनाएंगे।
  • बैरल रोल्स: विमान रोल करते हुए और आगे-पीछे घूमते हुए उड़ान भरेंगे।
  • ट्रूप या फ्लैग डिस्प्ले: हेलीकॉप्टर से रस्सी के सहारे जवान नीचे उतरेंगे और तिरंगा झंडा हवा में लहराएंगे।
  • वाटर डिस्प्ले: सेंध जलाशय में हेलीकॉप्टर से जवान नीचे उतरकर नकली बचाव अभियान का प्रदर्शन करेंगे।
  • बॉम्ब बर्स्ट और हेड-ऑन क्रॉस: विमान विभिन्न दिशाओं से आकर अचानक अलग होंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में चोरी की बाइक के साथ 3 गिरफ्तार:एक नाबालिग भी शामिल, बेचने की फिराक में थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

May 9, 2026

भिलाई में रात 10 बजे बाद DJ बजाने पर कार्रवाई:रहवासियों की शिकायत पर मां लक्ष्मी मैरिज पैलेस पर केस दर्ज

May 9, 2026

धमतरी बस स्टैंड के पास ट्रांसफार्मर में आग:बिजली आपूर्ति बंद कर दमकल ने आग बुझाई

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069842
Views Today : 45
Views Last 7 days : 329
Views Last 30 days : 3590
Total views : 90888
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.