Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur train accident…the train had covered a distance of 77km | बिलासपुर ट्रेन हादसा…11 यात्रियों की मौत, 20 घायल: 77KM दूरी तय कर चुकी थी ट्रेन, 8KM पहले मालगाड़ी से टकराई, डिब्बे के ऊपर चढ़ा इंजन – Chhattisgarh News
Breaking News

Bilaspur train accident…the train had covered a distance of 77km | बिलासपुर ट्रेन हादसा…11 यात्रियों की मौत, 20 घायल: 77KM दूरी तय कर चुकी थी ट्रेन, 8KM पहले मालगाड़ी से टकराई, डिब्बे के ऊपर चढ़ा इंजन – Chhattisgarh News

By adminNovember 5, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1221762256368 1762286845
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं 20 लोग घायल हैं। इनमें बच्चे, महिलाएं शामिल हैं। हादसा गतौरा रेलवे स्टेशन के लाल ख

.

CPRO विपुल कुमार ने बताया कि घायल यात्रियों का इलाज रेलवे अस्पताल, सिम्स और अपोलो में जारी है। रेस्क्यू टीम ने कई यात्रियों को बोगी से सुरक्षित निकाला। पैसेंजर ट्रेन की बोगी को गैस कटर से भी काटा गया है। बोगी में फंसे 2 लोग भी निकाल लिया गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे की जानकारी ली है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 5 लाख रुपए का मुआवजा घोषित किया है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

वहीं कोरबा से बिलासपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। आजाद हिंद एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का समय 4-5 घंटे देरी से चल रहा है। इस रिपोर्ट में विस्तार से पढ़िए अब तक क्या-क्या हुआ, कहां-कहां यात्री घायल हैं, कहां-कहां इलाज चल रहा है, कैसे है अभी स्थिति ?

comp143 ezgifcom video to gif converter 1762283719

सबसे पहले जानिए कैसे हुआ हादसा ?

दरअसल, तेज रफ्तार कोरबा पैसेंजर ट्रेन कोरबा से बिलासपुर जा रही थी। करीब 77 किलोमीटर की दूरी तय कर ली थी। बिलासपुर पहुंचने के लिए 8 किलोमीटर तय करना बाकी था। 4 बजे के आसपास कोरबा पैसेंजर ट्रेन गतौरा रेलवे स्टेशन के लाल खदान के पहुंची।

इसी बीच जिस रूट से पैसेंजर ट्रेन की गुजरने वाली थी, उसी रूट पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। तेज रफ्तार से बिलासपुर की ओर बढ़ रही पैसेंजर ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि पैसेंजर ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया।

अब हादसे से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए…

बिलासपुर के लाल खदान में हादसे के बाद यात्रियों को सीढ़ी से नीचे उतारा गया।

बिलासपुर के लाल खदान में हादसे के बाद यात्रियों को सीढ़ी से नीचे उतारा गया।

ट्रेन हादसे के बाद यात्रियों को बाहर सुरक्षित निकाला गया। हादसे वाली जगह पर यात्रियों की भीड़ जुटी।

ट्रेन हादसे के बाद यात्रियों को बाहर सुरक्षित निकाला गया। हादसे वाली जगह पर यात्रियों की भीड़ जुटी।

बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई है। पैसेंजर ट्रेन का इंजन खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया।

बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई है। पैसेंजर ट्रेन का इंजन खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया।

हादसे के बाद यात्रियों को निकाला गया बोगी से बाहर

इस दौरान हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल हैं। इनमें 5 लोग बिलासपुर की रहने वाले हैं, जबकि बाकी यात्री रायपुर और जांजगीर-चांपा के रहने वाले हैं। वहीं मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मरने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।

रेलवे के मुताबिक घायलों को बिलासपुर के रहने वाले 5 को सिम्स अस्पताल, 2 लोगों को अपोलो हॉस्पिटल और बाकी 6 लोगों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है।हालांकि इनके अलावा कई लोगों को छुट्टी मिल चुकी है।

uce58q 1762284814

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- हादसे में कई लोग घायल

तखतपुर के यात्री देवकुमार धुरी ने बताया कि कोटमीसुनार से बिलासपुर जाने के लिए आ रहा था। इसी बीच अचानक से ट्रेन में धक्का लगा। बाहर झांककर देखा तो पता चला कि इंजन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था। आनन-फानन में अपने सामान लेकर हम लोग नीचे कूद गए।

इस दौरान बोगी में फंसे लोगों को बाहर निकलने में मदद की। हम अपने घर जाने के लिए अब दूसरी व्यवस्था देख रहे हैं। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। कुछ देर बाद रेलवे के अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। लोगों को बाहर निकाला गया।

medium text quote 1 1762285466
medium text quote 2 1762285799
copy of big quote dainik bhaskar 43 1762300512

बिलासपुर में ट्रेन हादसे से 4-5 घंटे देरी से चली गाड़ियां

कोरबा से बिलासपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया था। बिलासपुर ट्रेन हादसे की वजह से आजाद हिंद एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का समय 4-5 घंटे देरी से चला। इससे यात्री स्टेशन पर परेशान होते रहे।

वहीं बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों की सही जानकारियां भी नहीं दी जा रही थी, जिससे यात्री इस प्लेटफॉर्म से उस प्लेटफॉर्म में भटकते दिखे। वहीं रायगढ़ और कोरबा में भी एक्सप्रेस ट्रेनों को रोक लिया गया था, जिसकी वजह से यात्री परेशान होते रहे।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन टाइमिंग के लिए परेशान होते रहे यात्री।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन टाइमिंग के लिए परेशान होते रहे यात्री।

3 महीने पहले ही ऑटोमैटिक सिग्नलिंग से लैस किया गया था रूट

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक कोरबा-बिलासपुर रूट समेत बिलासपुर जोन में 3 महीने पहले ही 462 किलोमीटर का दायरा मॉडर्न तकनीक से लैस हो गया था। एक ट्रैक पर एक साथ एक से अधिक ट्रेनें चलने का रेलवे ने दावा भी किया था, लेकिन हादसे ने रेलवे की पोल खोल दी।

दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे ने बताया था कि यात्रियों को बेहतर, सुविधाजनक, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव देने के लिए लगातार प्रयासरत है। यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के साथ-साथ क्षमता में वृद्धि के लिए आधुनिक और उन्नत तकनीक का इस्तेमाल भी किया गया है।

अब ग्राफिक्स के जरिए समझिए भारत में हादसों के बारे में ?

image 65 1762286572
image 64 1762286583
6 19502023 1 1762286592



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में चोरी की बाइक के साथ 3 गिरफ्तार:एक नाबालिग भी शामिल, बेचने की फिराक में थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

May 9, 2026

भिलाई में रात 10 बजे बाद DJ बजाने पर कार्रवाई:रहवासियों की शिकायत पर मां लक्ष्मी मैरिज पैलेस पर केस दर्ज

May 9, 2026

धमतरी बस स्टैंड के पास ट्रांसफार्मर में आग:बिजली आपूर्ति बंद कर दमकल ने आग बुझाई

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069842
Views Today : 45
Views Last 7 days : 329
Views Last 30 days : 3590
Total views : 90888
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.