.
जिला मुख्यालय में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 8 से 11 नवंबर तक होगी। इसमें खो-खो बालक-बालिका 14 वर्ष, फुटबॉल बालक-बालिका और नेटबॉल बालक-बालिका 19 वर्ष में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों को निर्धारित जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल को आयोजन स्थल और बालक-बालिका आवास स्थल में सुरक्षा और यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है। वन मण्डलाधिकारी लोक शिक्षण संचालनालय से आने वाले अधिकारियों के लिए फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में कमरे उपलब्ध कराएंगे। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग छात्रावास में आवास व्यवस्था करेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खेल मैदानों में प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराएंगे और बालक-बालिका आवास स्थल का अवलोकन करेंगे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद खेल मैदानों और आवास स्थलों में सफाई, शुद्ध पेयजल, पानी टैंकर और चलित शौचालय की व्यवस्था करेंगे। जिला खाद्य अधिकारी भोजन के लिए ईंधन की व्यवस्था।
लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता खेल मैदान और उद्घाटन-समापन स्थल का समतलीकरण और अधिकारियों के लिए कमरे आरक्षित कराएंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता उद्घाटन एवं समापन स्थल में सजावट, झंडा फहराना, और आवश्यकता अनुसार पानी टंकी की व्यवस्था। छत्तीसगढ़ राज्य वितरण विद्युत मण्डल के कार्यपालन अभियंता बालक-बालिका आवास और खेल मैदान में विद्युत व्यवस्था करेंगे। जिला खेल अधिकारी उद्घाटन एवं समापन कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल सामग्री उपलब्ध कराएंगे।
<
