![]()
प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। हालांकि मतदाताओं से भरवाए जाने वाले फार्म ज्यादातर जगहों पर बीएलओ को दोपहर बाद मिले। इस वजह से 10 फीसदी बीएलओ ही फील्ड पर निकले। उन्होंने भी 10-12 घरों में ही फार
.
बुधवार को गुरुनानक देव जयंती की छुट्टी है। ऐसे में एसआईआर का काम गुरुवार से पूरी तरह शुरू होगा। ये काम 4 दिसंबर तक चलेगा। बीएलओ को एक पेज का फार्म दिया गया है। इसमें मतदाताओं से जानकारी मांगी या भरवाई जाएगी। 2003 की वोटरलिस्ट को आधार बनाकर मिलान किया जा रहा है।
बीएलओ केवल अपने बूथ के मतदाताओं के घर-घर जाकर मिलान करेंगे। 22 सालों में जितने वोटर दूसरी जगहों पर शिफ्ट हुए हैं या बूथ के परिसीमन से इधर-उधर हुए हैं, उनका मिलना करना है। मतदाताओं का मिलान अगर 2003 की सूची से हो गया तो ज्यादा प्रक्रिया की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कलर फोटो, आधार जरूरी, समझ नहीं आए तो छोड़ना, फिर आऊंगी: बीएलओ
राजातालाब नई बस्ती… शाम लगभग 4.35 बजे। हाथों में मतदाता गणना पत्रक का बंडल लेकर घूम रही बीएलओ मैडम ने एक मकान का दरवाजा खटखटाया। गेट पर खोलते ही युवती बाहर आई और मुस्कुराते हुए कहा- मैडम आप फिर आ गईं। फिर चुनाव आने वाले हैं क्या…।
बीएलएल सुनीला फ्रैंक्लीन ने कहा- नहीं चुनाव नहीं नई वोटर लिस्ट बन रही है। फिर उन्होंने अपने बंडल से उस परिवार का मतदाता पत्रक निकाला। चार फार्म निकालकर कहा- जिसका-जिसका फार्म है, उसकी रंगीन फोटो लगा देना। आधार नंबर लिखना, मोबाइल नंबर और जन्म तारीख लिखकर रखना और जो भी समझ नहीं आए छोड़ देना।
मैं फार्म देने आई हूं तो लेने भी आऊंगी। महिला ने जी दीदी कहकर सिर हिला दिया। फिर फार्म देने से पहले बीएलओ ने सभी को अपने मोबाइल में स्कैन किया। बमुश्किल एक मिनट में चारों फार्म स्कैन हो गए। बीएलओ ने बताया- स्कैन होते ही जिसके नाम का फार्म है उसका नाम हमारे मोबाइल एप में रेड से ब्लू हो जाएगा।
जब हम फार्म वापस लेने आएंगे और फिर स्कैन करेंगे तो नाम ब्लू से ग्रीन हो जाएगा। यानी फार्म कंप्लीट। फिर बीएलओ आगे बढ़ीं। बाजू वाले मकान में महिला गेट पर ही बैठी थी। वह बीएलओ को देखते ही उठ खड़ी हुई और मुस्कुराने लगी। पता चला फ्रैंक्लीन मैडम पिछले 15 साल से बीएलओ की ड्यूटी कर रही हैं। इसलिए उनके बूथ वाले इलाके के ज्यादातर मतदाता उन्हें जानते हैं। पता चला पूरे प्रदेश में ऐसे ही शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो बरसों से बीएलओ की ड्यूटी कर रहे हैं। ताकि उन्हें ज्यादा दिक्कत न हो।
घर बंद मिला तो नोटिस चिपकाएंगे बीएलओ एसआईआर सर्वे के लिए घर-घर जाने वाले बीएलओ को यदि मकान में ताला मिला तो वे गेट पर नोटिस चिपकाएंगे। बीएलओ तीन बार घर जाएंगे। तीसरी बार भी मकान बंद मिलने बीएलओ आयोग को फार्म लौटा देंगे।
<
