Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महासमुंद में 4.56 करोड़ का गांजा जब्त:केले के आड़ में ओडिशा से UP ले जाया जा रहा था, 4 फर्जी नंबर प्लेट बरामद, ड्राइवर अरेस्ट
Breaking News

महासमुंद में 4.56 करोड़ का गांजा जब्त:केले के आड़ में ओडिशा से UP ले जाया जा रहा था, 4 फर्जी नंबर प्लेट बरामद, ड्राइवर अरेस्ट

By adminApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 158 1776514981
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 158 1776514981
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने 4.56 करोड़ रुपए का गांजा जब्त किया है। गांजे की तस्करी केला परिवहन की आड़ में की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बसना थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आंध्र प्रदेश पासिंग ट्रक से 9 क्विंटल गांजा जब्त किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और ओडिशा के चार फर्जी नंबर प्लेट बरामद किया है। जांच में सामने आया कि गांजा छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई दरअसल बसना थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक (AP 39 TT 4556) ओडिशा से पलसापाली बैरियर की ओर आ रहा है, जिसमें केले की आड़ में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की। केले के बीच मिली गांजे से भरी बोरियां पुलिस ने ट्रक को रोका और तलाशी ली। इस दौरान केले के बीच 29 बोरियों में गांजा मिला, जिस जब्त किया गया है। इसके अलावा ट्रक, दो मोबाइल और चार फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त किए हैं। मामले में झारखंड के जमशेदपुर में रहने वाले ड्राइवर अब्दुल नईम (42) को गिरफ्तार किया गया। उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गांजा ओडिशा से लाकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई किया जाना था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) सहित बीएनएस की धाराओं 336(2), 338, 340 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एएसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि पिछले तीन महीनों में पुलिस ने गांजा तस्करी के 72 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में कुल 5629.602 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है और 187 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 52 छत्तीसगढ़ से और 135 अन्य राज्यों से हैं। तस्कर लगातार नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन मुखबिरों और अन्य स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर तस्करी को रोका जा रहा है और कार्रवाई जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम

June 24, 2026

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075288
Views Today : 44
Views Last 7 days : 2230
Views Last 30 days : 9889
Total views : 104311
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.