Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोंडागांव-माकड़ी के गांवों में सीपीआई ने लाल झंडा अभियान चलाया:पार्टी ने लाल सलाम के नारे लगाए; अधिकारों के लिए झंडा थामने की अपील की
Breaking News

कोंडागांव-माकड़ी के गांवों में सीपीआई ने लाल झंडा अभियान चलाया:पार्टी ने लाल सलाम के नारे लगाए; अधिकारों के लिए झंडा थामने की अपील की

By adminApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3bae47d4 27ad 487b 99e3 e9dbf36c1e61 1776503671394
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3bae47d4 27ad 487b 99e3 e9dbf36c1e61 1776503671394
कोंडागांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की कोंडागांव जिला परिषद ने 17 अप्रैल को कोंडागांव और माकड़ी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में ‘लाल झंडा प्रदर्शन यात्रा’ निकाली। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष के प्रतीक लाल झंडे को थामने की अपील की। सीपीआई के जिला परिषद से जुड़े कम्युनिस्ट साथी मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों पर ‘लाल सलाम’ के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कोंडागांव ब्लॉक के चिपावंड, मालगांव और माकड़ी ब्लॉक के अमरावती, बीजापुर, बड़े घोड़सोडा, किरमारी, बिंजोली, नेवरा, छतोड़ी, सोहंगा, बेड़ागांव, हिरलाभाट, आंगाकोना, अनतपुर, गुमड़ी, एरला जैसे कई गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के सीपीआई कार्यकर्ता हैं साथ ग्रामीणों को संबोधित करते हुए, पार्टी कार्यकर्ताओं ने संदेश दिया कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के साथी उनके अधिकारों की रक्षा और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए उनके बीच मौजूद हैं।
यह प्रदर्शन यात्रा सीपीआई के 100वें स्थापना दिवस (26 दिसंबर 2025) के उपलक्ष्य में कोंडागांव जिले के विभिन्न ब्लॉक और तहसीलों में आयोजित की जा रही गतिविधियों का हिस्सा है। पार्टी भारत में अपने 100 वर्ष पूरे होने का संदेश दे रही है। लाल सलाम के नारे लगे यह यात्रा सीपीआई छत्तीसगढ़ राज्य परिषद सचिव मंडल सदस्य कामरेड तिलक पांडे के निर्देश पर और जिला सचिव कामरेड शैलेश, सहायक सचिव कामरेड दिनेश, कामरेड जयप्रकाश सहित विभिन्न गांवों से आए अन्य कम्युनिस्ट साथियों के नेतृत्व में निकाली गई। ‘लाल सलाम’ और ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया जिंदाबाद’ के नारों के साथ यह यात्रा ग्राम एरला में समाप्त हुई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

भूपेश बोले- RSS वाले राम मंदिर को लूट रहे:बिलासपुर में कहा- कका का तेवर बरकरार, लेकिन कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075283
Views Today : 39
Views Last 7 days : 2225
Views Last 30 days : 9884
Total views : 104306
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.