Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बेटे ने घरेलू विवाद में पिता की हत्या की:जशपुर में लकड़ी की फाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

बेटे ने घरेलू विवाद में पिता की हत्या की:जशपुर में लकड़ी की फाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

By adminApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
31c946b2 3950 4c75 a46c eb45f9ad18c3 1776511105678
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



31c946b2 3950 4c75 a46c eb45f9ad18c3 1776511105678
जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। ग्राम हल्दी झरिया के बढ़ई पारा में एक बेटे ने अपने ही पिता की लकड़ी की फाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक,16 अप्रैल को सूचना मिली कि गांव में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि मृतक सदानंद नाग (45) और उसके बेटे विजय कुमार नाग (26) के बीच घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पास रखी लकड़ी की फाड़ी उठाकर पिता के सिर और माथे पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई। सौतेली मां की रिपोर्ट पर केस दर्ज मृतक की पत्नी (आरोपी की सौतेली मां) की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। 16 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे घर में किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर विजय नाग ने पास रखी लकड़ी की फाड़ी उठाई और अपने पिता सदानंद नाग के माथे पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण सदानंद नाग की मौके पर ही मौत हो गई। पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट को मौत का कारण बताया। पुलिस हिरासत में आरोपी विजय नाग ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पिता उसे काम नहीं करने को लेकर बार-बार उलाहना दे रहे थे और गुलेल से मारने की कोशिश कर रहे थे। इसी से गुस्से में आकर उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी भी जब्त कर ली है, जो इस मामले में अहम सबूत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसएसपी बोले- कानून हाथ में लेने वालों पर सख्ती एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि घरेलू विवाद के चलते हुई इस हत्या में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नागपुर के पूजारी से सरेराह झपटमारी, धक्का देकर भागे:नागपुर से स्कूटी चलाकर पहुंचे दुर्ग, लघुशंका करने रूके तो तीन बदमाशों ने ढाबा का पता पूछने के बहाने मोबाइल और एटीएम कार्ड छीना

April 18, 2026

कोंडागांव-माकड़ी के गांवों में सीपीआई ने लाल झंडा अभियान चलाया:पार्टी ने लाल सलाम के नारे लगाए; अधिकारों के लिए झंडा थामने की अपील की

April 18, 2026

जमीनी विवाद में 60 साल की वृद्धा को पीटा,हुई मौत:बलरामपुर जिले के राजपुर में 6 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067794
Views Today : 134
Views Last 7 days : 1039
Views Last 30 days : 4075
Total views : 88726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.