Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नागपुर के पूजारी से सरेराह झपटमारी, धक्का देकर भागे:नागपुर से स्कूटी चलाकर पहुंचे दुर्ग, लघुशंका करने रूके तो तीन बदमाशों ने ढाबा का पता पूछने के बहाने मोबाइल और एटीएम कार्ड छीना
Breaking News

नागपुर के पूजारी से सरेराह झपटमारी, धक्का देकर भागे:नागपुर से स्कूटी चलाकर पहुंचे दुर्ग, लघुशंका करने रूके तो तीन बदमाशों ने ढाबा का पता पूछने के बहाने मोबाइल और एटीएम कार्ड छीना

By adminApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
pulgaon 1776518890
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



pulgaon 1776518890
हाईवे पर देर रात नागपुर के एक पुजारी के साथ झपटमारी की वारदात सामने आई है। नागपुर से अपने घर लौट रहे पूजारी को रास्ते में लघुशंका करने के लिए रुकना महंगा पड़ गया। तीन बाइक सवार युवकों ने पूजारी से ढाबा का रास्ता पूछने के बहाने शर्ट के उपर जेब में रखे दो मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड छीन लिए और धक्का देकर मौके से भाग निकले। प्रार्थी प्रशांत पांडे (32) नागपुर के गुलमोहर नगर में मंदिर में पूजारी है। 16 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे वह अपनी एक्टिवा से नागपुर से अम्लेश्वर के लिए निकला था। रात करीब 1:30 बजे जब वह रसमड़ा के पास हाईवे पर स्थित एक होटल के सामने पहुंचा, तो उसे लघुशंका के लिए रुकना पड़ा। उसने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और मोबाइल फोन शर्ट की जेब में रखकर थोड़ी दूर चला गया। भिलाई की तरफ से आए तीनों युवक
इसी दौरान भिलाई की ओर से एक बाइक में तीन युवक वहां पहुंचे। उनमें से दो नीचे उतरे और बात करने लगे। एक युवक ने उससे ढाबे का रास्ता पूछा, तभी अचानक दूसरे युवक ने उसकी शर्ट की जेब में रखे दोनों मोबाइल फोन और पीएनबी बैंक का एटीएम कार्ड झपट लिया। इसके बाद तीनों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और बाइक से फरार हो गए। आरोपियों ने अंधेरे का उठाया फायदा
पीड़ित ने बताया कि अंधेरा ज्यादा होने की वजह से वह बाइक का नंबर नहीं देख पाया। आरोपियों में एक युवक दुबला-पतला था और शर्ट पहने हुए था, जबकि दूसरा टी-शर्ट में था। तीसरे युवक का हुलिया वह नहीं देख सका। घटना के बाद वह आगे जाकर बघेरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर रुका और वहां के मैनेजर को पूरी बात बताई। मैनेजर के मोबाइल से उसने अपने भाई को फोन कर जानकारी दी। घर पहुंचकर उसने परिवार वालों को पूरी घटना बताई और सलाह के बाद अगले दिन पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जांच में जुटी पुलिस, खंगाल रही सीसीटीवी
पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। रात के वक्त पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़िया और डायल-112 भी जगह-जगह तैनात रहती है, इस स्थिति में सरेराह ऐसी वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर सीएमओ प्रणव राय का तबादला:पार्षदों को 'कुत्ता' कहने के आरोप पर हुई कार्रवाई

April 18, 2026

रायपुर एम्स से बालाजी हॉस्पिटल तक बना ग्रीन कॉरिडोर:15 मिनट में पहुंची एम्बुलेंस, किडनी ट्रांसप्लांट से बची मरीज की जान

April 18, 2026

राइस मिल में हादसा, मजदूर की दबकर मौत:बिलासपुर में धान के पात्र की दीवार गिरने से हादसा,परिजन शव से लिपट कर रोए

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067804
Views Today : 144
Views Last 7 days : 1049
Views Last 30 days : 4085
Total views : 88736
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.