राजधानी रायपुर में मोटर पार्ट्स की बिक्री के नाम पर 6.82 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।.मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने करीब 6.82 लाख रुपए के मोटर पार्ट्स बेचकर रकम हड़प ली। गिरफ्तार आरोपियों के नाम उत्कर्ष मंडल और कुलदीपक साहू बताए गए हैं।खमतराई थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रामा मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड मैनेजर ने शिकायत की थी।मैनेजर ने की थी शिकायतखमतराई पुलिस के अनुसार, रामा मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर…
Author: admin
कोंडागांव के पुसपालघाट क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक डंपर पलटने से तीन लोग घायल हो गए। सीआरपीएफ जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना सुबह करीब 7 बजे पुसपालघाट सीआरपीएफ कैंप से ककनार की ओर जाने वाली घाटी के तीखे मोड़ पर हुई। कंक्रीट से भरा डंपर (क्रमांक CG 04 NU 1018) अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की तेज आवाज सुनकर पास स्थित एफ/188 बटालियन के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। जवानों ने बचाई घायलों की जान हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। डंपर के मलबे में ड्राइवर लक्ष्मण और उनके दो…
छत्तीसगढ़ में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य की एक फेसबुक पोस्ट से बवाल हो गया है। उन्होंने लिखा है कि अनपढ़ के औलादों 2023 में माता, बहन, पत्नी आरक्षण बिल पास हो चुका था। कल वाला डार्लिंग बिल लाए थे, इसलिए देश ने नकार दिया। मौर्य की इस पोस्ट के बस्तर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शनिवार को BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं पुलिस थाने पहुंच गईं। उन्होंने सुशील मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज करने लिखित शिकायत की है। महिला मोर्चा ने पोस्ट को अभद्र और महिलाओं का अपमान करने वाला बताया है और कार्रवाई की…
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि सरकार का मकसद महिलाओं को आरक्षण देने का नहीं है। महिला आरक्षण बिल 2023 में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, जिसे NDA सरकार नहीं लागू कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि पुराना बिल (महिला आरक्षण) लागू कर दीजिए। भाजपा इसे महिला आरक्षण बिल गिरना बताकर छलावा कर रही है। सरगुजा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को सरकार की मंशा लागू करने की नहीं है। हमारी मांग है कि इसे तत्काल लागू किया जाए। इसे वर्तमान सीट संख्या…
महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास नहीं होने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में है। कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की रणनीति के तहत इसकी रूपरेखा 19 अप्रैल को रायपुर में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह इसी सिलसिले में एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं, जहां वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करें लोकसभा में पास नहीं हो सका महिला आरक्षण बिल लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां…
राजनांदगांव में आगामी 1 मई से शुरू होने वाली जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारियों का कलेक्टर जितेंद्र यादव ने जायजा लिया। उन्होंने सागरपारा क्षेत्र में प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए आयोजित फील्ड प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर यादव ने इस दौरान जनगणना को एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य बताया। उन्होंने कहा, “जनगणना से प्राप्त आंकड़े ही भविष्य की विकास योजनाओं का आधार बनते हैं। इसलिए यह अनिवार्य है कि सभी प्रगणक पूरी दक्षता के साथ कार्य करें ताकि डेटा संकलन में त्रुटि की कोई गुंजाइश न रहे।” उन्होंने नागरिकों के सहयोग…
जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इसमें थाना चांपा, बलौदा, अकलतरा और पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार की संयुक्त टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। अलग-अलग कार्रवाई में 200 लीटर से ज्यादा शराब जब्त कार्रवाई के दौरान थाना चांपा पुलिस ने भैंसाबाजार निवासी बसंत कुमार सहीस (45) से 7…
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले में कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने IAS अधिकारी समीर विश्नोई की करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति सीज कर दी है। विशेष न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक आईएएस समीर की 9 अचल संपत्तियों को अटैच कर दिया गया है, जिससे अब इनकी खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लग गई है। ब्यूरो के अनुसार अपराध क्रमांक 23/2024 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत समीर विश्नोई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। जांच…
बलरामपुर नगर पालिका परिषद में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) प्रणव राय का तबादला कर दिया गया है। यह कार्रवाई कथित वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर हुए विवाद के बाद की गई है, जिसमें उन पर जनप्रतिनिधियों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। जनप्रतिनिधियों की लगातार मांगों के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है। विवाद एक कथित ऑडियो क्लिप से जुड़ा है, जिसमें सीएमओ प्रणव राय द्वारा जनप्रतिनिधियों के लिए ‘कुत्ता’ शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने…
रायपुर में एम्स अस्पताल से बालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला के निर्देश पर यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किडनी ट्रांसप्लांट तैयार किया। एम्बुलेंस दोपहर 2:02 बजे AIIMS रायपुर से रवाना हुई और जीई रोड, मोहबाबाजार, आमापारा, अग्रसेन चौक, तेलघानीनाका, स्टेशन चौक, एक्सप्रेसवे और पंडरी ब्रिज होते हुए 2:17 बजे बालाजी हॉस्पिटल पहुंच गई। पूरे रास्ते में ट्रैफिक को नियंत्रित कर एम्बुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर सुनिश्चित किया गया। मरीज का सफल हुआ किडनी ट्रांसप्लांट करीब 15 मिनट में तय हुए इस सफर के दौरान यातायात…