Author: admin

रामानुजगंज में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। बुधवार तड़के तीन हाथियों के एक दल ने नगर के वार्ड क्रमांक 1 स्थित एक फार्म हाउस में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने करीब तीन एकड़ में रखी गेहूं की तैयार फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया, जिससे किसान को नुकसान हुआ है। यह घटना बुधवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। खेत में कटाई के बाद लगभग 25 से 30 क्विंटल गेहूं थ्रेसिंग के लिए रखा गया था। मजदूरों की कमी के कारण थ्रेसिंग का कार्य लंबित था। इसी दौरान जंगल से आए तीन हाथियों ने खेत…

Read More

गौरेला क्षेत्र के पीपरखुंटी गांव में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और फिर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश पोर्ते को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीपरखुंटी निवासी कमलेश पोर्ते (23) ने नवंबर 2025 से युवती को अपनी बातों में फंसाकर और शादी का झूठा वादा कर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब युवती गर्भवती हो गई, तो आरोपी उसे शादी का भरोसा देते हुए ग्राम पकरिया स्थित अपने एक परिचित के घर ले…

Read More

कोरबा में 14 अप्रैल को देर शाम कोसगईगढ़ पहाड़ी पर स्थित कोसगई माता मंदिर के समीप भीषण आग लग गई। इस घटना में एक कार और मंदिर के पास लगी झालर (अस्थाई दुकानें) पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है, लेकिन देर तक मौके पर न तो दमकल की टीम पहुंची और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे पास के खेत में आग लगी थी। तेज हवा के कारण यह आग फैलते हुए मंदिर परिसर तक पहुंच गई। आग ने सबसे पहले मंदिर के समीप…

Read More

रात के 3 बज रहे हैं…सड़क पर दो लोग अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। आंखों में मायूसी, चेहरे पर थकान और दिल में बस एक सवाल, मेरा भाई कहां है? जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक के हरदी विशाल गांव के रहने वाले सनी कुमार अनंत, वेदांता प्लांट के बॉयलर ब्लास्ट के बाद से अपने भाई की तलाश में दर-दर भटक रहे। वेदांता प्लांट में हुए भीषण ब्लास्ट ने 16 जिंदगियां छीन लीं, जबकि कई लोग अलग-अलग अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हादसे के बाद का मंजर और भी दर्दनाक रहा, अपनों की तलाश में…

Read More

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बदमाशों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे युवक घायल हो गया। मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को जमीन पर गिरा कर बदमाश लात-घूंसे और हाथ-मुक्कों से उसकी पिटाई करते दिख रहे हैं। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सिरगिट्‌टी क्षेत्र के गणेश नगर निवासी शेख इकबाल नाम का युवक सोमवार की देर रात खाना लेने रेलवे स्टेशन के पास स्थित मुल्कराज होटल गया था। इकबाल खाना पैक कराकर लौट रहा था। तभी रास्ते में लक्की दास और पंकज से किसी…

Read More

भास्कर न्यूज | कवर्धा बीते माह 14 मार्च को हुए माशिमं के कक्षा 12वीं हिंदी विषय के प्रश्न पत्र लीक हुई थी। इस परीक्षा को माशिमं ने 23 मार्च को आदेश जारी कर रद्द कर दिया। इसके बाद 10 अप्रैल को फिर से परीक्षा आयोजित की गई। 10 अप्रैल को हुए इस परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है। इसके अलावा मूल्यांकन में दिखाई दिया है। दरअसल, माशिमं ने कवर्धा शहर के पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल को अपना मूल्यांकन केन्द्र बनाया है। इस केन्द्र में 14 मार्च को हुए परीक्षा के बाद 6707 उत्तर पुस्तिका जांच के लिए…

Read More

बालोद | शहर के कन्या छात्रावास में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है, जिससे छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त पानी उपलब्ध न होने से दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। छात्रावास में जो बोर है, वह रूक- रूक कर चलता है, जिससे पिछले कुछ दिनों से छात्रावास में नियमित जल आपूर्ति बाधित है। गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है, जिससे छात्राओं को नहाने, पीने और अन्य आवश्यक कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। कई बार जिम्मेदारों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी…

Read More

जगदलपुर के महारानी अस्पताल में ‘रेड (रीचिंग एवरी डिलिवरी) कॉल सेंटर’ शुरू किया गया है। इससे जिले की हर गर्भवती महिला तक स्वास्थ्य सेवाओं की सीधी पहुंच होगी। इस व्यवस्था के तहत प्रसव से पहले और प्रसव के बाद 30 दिनों तक मां-नवजात शिशु की डिजिटल निगरानी की जाएगी। जिससे किसी भी संभावित समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके। इस कॉल सेंटर का उद्घाटन एक नवजात शिशु की मां के हाथों कराया गया। कॉल सेंटर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षित और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जाएगा। नई व्यवस्था के…

Read More

कवर्धा| जिले के नेशनल हाईवे लेंजाखार-पोंड़ी बाइपास में ब्रेकर की जरूरत है। क्योंकि, यहां पर लेंजाखार, कवर्धा व पोड़ी जाने के लिए प्रमुख चौक है, जहां 24 घंटे वाहनों का आना-जाना लगा होता है। स्पीड ब्रेकर ओवर-स्पीडिंग पर नियंत्रण, पैदल यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटना दर को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यहां पर साइन बोर्ड भी नहीं है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। यह बोर्ड गति सीमा, दिशा और दूरी के लिए जरूरी हैं।

Read More

कवर्धा| ग्राम लालपुर से खैरबना मार्ग के मरम्मत की जरूरत है। क्योंकि, इस सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। सड़क खराब होने के चलते हादसा का खतरा बना होता है। यहीं कारण है कि सड़क के मरम्मत की जरूरत है। इसी सड़क से होकर अधिकांश लोग सरोदा बांध जाते हैं। परेशानी बढ़ रही है।

Read More