Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रेड कॉल सेंटर से सुरक्षित होगी हर डिलीवरी:30 दिन तक मां-बच्चे की डिजिटल निगरानी, प्रशासन का दावा-जिले की हर गर्भवती महिलाओं तक पहुंचेगा लाग
Breaking News

रेड कॉल सेंटर से सुरक्षित होगी हर डिलीवरी:30 दिन तक मां-बच्चे की डिजिटल निगरानी, प्रशासन का दावा-जिले की हर गर्भवती महिलाओं तक पहुंचेगा लाग

By adminApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1004595239 1776231087
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1004595239 1776231087
जगदलपुर के महारानी अस्पताल में ‘रेड (रीचिंग एवरी डिलिवरी) कॉल सेंटर’ शुरू किया गया है। इससे जिले की हर गर्भवती महिला तक स्वास्थ्य सेवाओं की सीधी पहुंच होगी। इस व्यवस्था के तहत प्रसव से पहले और प्रसव के बाद 30 दिनों तक मां-नवजात शिशु की डिजिटल निगरानी की जाएगी। जिससे किसी भी संभावित समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके। इस कॉल सेंटर का उद्घाटन एक नवजात शिशु की मां के हाथों कराया गया। कॉल सेंटर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षित और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत विशेष रूप से 7 से 9 महीने की गर्भवती महिलाओं, खासकर हाई रिस्क श्रेणी में आने वाली महिलाओं पर फोकस किया जाएगा। कॉल कर महिलाओं की स्वास्थ्य की लेंगे जानकारी कॉल सेंटर के प्रतिनिधि सप्ताह में एक से दो बार फोन के माध्यम से इन महिलाओं से संपर्क करेंगे, उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेंगे और आवश्यक परामर्श देंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ समन्वय स्थापित कर समय पर उपचार और सहायता सुनिश्चित की जाएगी। 30 दिनों तक मां और नवजात की सेहत पर नजर प्रसव के बाद भी मां और शिशु के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी। जन्म के बाद के शुरुआती 30 दिनों तक नियमित फॉलो-अप के जरिए मां और नवजात की सेहत पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या या जटिलता सामने आने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी। “हरिक मांय, हरिक पिला” (खुश मां, खुश बच्चा) के तहत इस पहल का उद्देश्य जिले की हर गर्भवती महिला तक पहुंच बनाना है। स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक तकनीक के इस समन्वय से बस्तर में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी प्रसव असुरक्षित न रहे। हर मां और शिशु को समय पर बेहतर देखभाल मिल सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Dinbhar Top News | Girl Murder, Triple Talaq, Fire Safety, VIDEO

June 26, 2026

मानपुर में हिट एंड रन के बाद हाई-वोल्टेज चेज,VIDEO:पुलिस बैरिकेड्स तोड़ता रहा ट्रक, सड़क किनारे खेल रहे बच्चे की मौत,हाईवे पर पीछा कर पकड़ा

June 26, 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076038
Views Today : 547
Views Last 7 days : 3353
Views Last 30 days : 11185
Total views : 105990
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.