भास्कर न्यूज|बालोद मंगलवार को सहकारी बैंक ओटेबंद शाखा में आग लगने से कम्प्यूटर सिस्टम, कैश काउंटर और इन्वर्टर की बैटरियां जलकर खाक हो गईं। महत्वपूर्ण दस्तावेज और बैंक में रखे पैसे सुरक्षित है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक के पास लगे ट्रांसफार्मर में एक बंदर के करंट की चपेट में आने से शार्ट सर्किट के बाद आग लगी। आगजनी में 3 कंप्यूटर, 3 सीपीयू, फोटोकॉपी प्रिंटर, पासबुक प्रिंटर, बैंक काउंटर, सीसीटीवी कैमरा और वायरिंग जलकर खाक हो गई है। बैंक में लेन-देन संबंधित कार्य 4 दिन तक बंद रहेगा। किसान और ग्राहक नजदीकी शाखा अंडा, गुंडरदेही में जरुरी काम करवा सकेंगे।…
Author: admin
अग्रवाल महिला मंडल ने अध्यक्ष ममता अग्रवाल के नेतृत्व में भीषण गर्मी को देखते हुए जनहित में दो वाटर कूलर लगाए है। एक वाटर कूलर कोर्ट परिसर में लगाया गया, जिसे सुनील अग्रवाल ने अपने माता-पिता की स्मृति में दिया। वहीं दूसरा वाटर कूलर सड्डू स्थित मां बगलामुखी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और राहगीरों की सुविधा के लिए लगाया गया। दोनों का उद्घाटन अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने किया। इस दौरान सामाजिक सेवा की कड़ी में मंडल की ओर से एक जरूरतमंद दिव्यांग बालिका को लाभांडी स्थित गवर्नमेंट स्कूल में व्हीलचेयर भी दी गई। यह व्हीलचेयर नीरू अग्रवाल…
मरवाही वनमंडल के मरवाही और दानीकुंडी के बीच सड़क पर भालू दिखाई दिया। भीषण गर्मी के कारण जंगल से निकलकर भालू सड़क किनारे अठखेलियां कर रहा था, जिसे लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। यह घटना तब हुई, जब हॉस्पिटल ब्लड मेडिसिन संस्था के संस्थापक आलोक तिवारी अपने साथी अविनाश मिश्रा के साथ मरवाही से लौट रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे भालू को घूमते देखा। आलोक तिवारी ने तुरंत अपने मोबाइल में इस पल का वीडियो बना लिया। विशेषज्ञों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार जंगलों में बढ़ती गर्मी के कारण जल स्रोतों के सूखने और भोजन की…
छत्तीसगढ़ के धमतरी में वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई शुरू की है। विभाग की टीम ने 116.596 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र से कब्जा हटाने का अभियान चलाया है, जो अभी भी जारी है। यह कार्रवाई दुगली क्षेत्र में की जा रही है। दक्षिण सिंगपुर परिक्षेत्र के वनखण्ड 169 पालगांव, गोंदलानाल और बोदलवंडी के बीच जंगल में बनी 50 से अधिक झोपड़ियों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया जा रहा है। वन विभाग, राजस्व और पुलिस बल की एक संयुक्त टीम इस अभियान में शामिल है। इस बड़े पैमाने पर की जा रही बेदखली कार्रवाई से क्षेत्र…
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। विपक्ष ने इसे लापरवाही बताते हुए सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने जांच के लिए कमेटी बनाई और सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।.कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने इस घटना को सुरक्षा नियमों की बार-बार अनदेखी का परिणाम बताया। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले वेदांता के कोरबा प्लांट में चिमनी निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ था।उस दुर्घटना में लगभग 40 श्रमिकों की मौत हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा काफी गुस्से वाली स्वभाव की थी। पिता ने उसे पढ़ाई करने को लेकर फटकार लगाई थी। परिजन शादी को लेकर दबाव भी बना रहे थे। पुलिस को शक है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या की होगी। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। दरअसल, रायगढ़ निवासी दृष्टि गुप्ता (20) पिता संजय गुप्ता गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी सेकंड ईयर की छात्रा थी। कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में पिछले दो साल से वह किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही…
मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुंचे। कार्यक्रम में भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो भी शामिल हुए। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। कमरो ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उनके इस कदम से लोगों में उत्साह बढ़ा और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। महिलाऐं भ्रांतियों के कारण रक्तदान से हिचकती हैं शिविर…
सरगुजा जिले में पांच सालों पूर्व चंगाई सभा के माध्यम से ईसाई धर्म अपनाने वाले तीन परिवारों की घर वापसी समाज प्रमुखों ने कराई। समाज के लोगों ने इसके लिए कई घंटे तक बैठक की और तीनों परिवारों की सहमति ली। इसके बाद कलश के दीप जलाकर तीनों परिवारों की घर वापसी कराई। सरगुजा में तेजी से धर्मांतरण के दावों के बीच यह पहल चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक, लखनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पटकुरा में मझवार समाज के तीन परिवारों की घर वापसी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायत के सरपंच और समाज के प्रमुख सोनसाय मझवार ने…
कोरबा के कटघोरा वन मंडल के ग्राम मुढाली में एक एशियन पाम सिवेट (बज्जू) को पानी की निर्माणाधीन टंकी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह बज्जू कई दिनों से टंकी में फंसा हुआ था। नोवा नेचर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बचाकर जंगल में छोड़ दिया। दरअसल, हरदीबाजार क्षेत्र के ग्राम मुढाली में बन रही पानी की टंकी में यह बज्जू गिर गया था। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालने के लिए टंकी में सीढ़ी भी लगाई, लेकिन कई दिनों तक वह बाहर नहीं निकल पाया। इसके बाद गांव के युवक भूपेंद्र दास ने नोवा नेचर टीम…
शहर में सड़कों पर लगाए गए स्पीडोमीटर अब लोगों के लिए मनोरंजन का जरिया बनते जा रहे हैं। लोग इन स्पीडोमीटर के सामने दौड़कर अपनी स्पीड माप रहे हैं और रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। जबकि इनका असली उद्देश्य गाड़ियों की रफ्तार पर नजर रखना और सड़क हादसों पर अंकुश लगाना है। कई वीडियो सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए सख्त चेतावनी जारी की है। पुलिस ने क्या कहा रायपुर पुलिस ने लिखा- “रील धावकों, मेडल या हॉस्पिटल? मजाक हम नहीं, बल्कि आप अपने जीवन के साथ कर रहे हैं। बीच…