बालोद | शहर के कन्या छात्रावास में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है, जिससे छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त पानी उपलब्ध न होने से दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। छात्रावास में जो बोर है, वह रूक- रूक कर चलता है, जिससे पिछले कुछ दिनों से छात्रावास में नियमित जल आपूर्ति बाधित है। गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है, जिससे छात्राओं को नहाने, पीने और अन्य आवश्यक कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। कई बार जिम्मेदारों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लगातार पानी की कमी के कारण छात्रावास में रहना मुश्किल होता जा रहा है। जल्द व्यवस्था में सुधार हो ।
<
