Author: admin

कवर्धा| जिले के नेशनल हाईवे लेंजाखार-पोंड़ी बाइपास में ब्रेकर की जरूरत है। क्योंकि, यहां पर लेंजाखार, कवर्धा व पोड़ी जाने के लिए प्रमुख चौक है, जहां 24 घंटे वाहनों का आना-जाना लगा होता है। स्पीड ब्रेकर ओवर-स्पीडिंग पर नियंत्रण, पैदल यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटना दर को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यहां पर साइन बोर्ड भी नहीं है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। यह बोर्ड गति सीमा, दिशा और दूरी के लिए जरूरी हैं।

Read More

कवर्धा| ग्राम लालपुर से खैरबना मार्ग के मरम्मत की जरूरत है। क्योंकि, इस सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। सड़क खराब होने के चलते हादसा का खतरा बना होता है। यहीं कारण है कि सड़क के मरम्मत की जरूरत है। इसी सड़क से होकर अधिकांश लोग सरोदा बांध जाते हैं। परेशानी बढ़ रही है।

Read More

भास्कर न्यूज | बालोद बालोद शहर के कलाकेंद्र भवन में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति संगठन की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 7 मई से 10 मई तक आयोजित होने वाले प्रांत स्तरीय मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका, प्रशिक्षण की आवश्यकता तथा समाज में महिलाओं की भागीदारी को लेकर विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रांत स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर बैठक में बताया गया कि…

Read More

जांजगीर| नगर के कलेक्टोरेट रोड पर शाम होते ही मवेशियों का जमावड़ा लग रहा है। सड़क पर बड़ी संख्या में गाय-भैंसों के बैठे और घूमते रहने से आवागमन बाधित हो रहा है। दफ्तर से लौटने वाले कर्मचारी, स्कूली छात्र और आम नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मवेशियों के कारण कई बार सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। रात के समय अंधेरे में मवेशियों के अचानक सामने आ जाने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से मवेशियों की व्यवस्था कराने की मांग की है।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज 15 अप्रैल को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष (एम-5/20) में होगी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक बैठक में विभिन्न विभागों से आए प्रस्तावों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। जरूरत के मुताबिक नई नीतियों और प्रस्तावों को मंजूरी भी दी जा सकती है। बस्तर रोडमैप 2.0: इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और निवेश पर फोकस बैठक में बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर अलग से विस्तृत एजेंडा रखा गया है। “बस्तर रोडमैप 2.0” के तहत सरकार क्षेत्र के लिए नई कार्ययोजना पर चर्चा करेगी, जिसमें…

Read More

भास्कर न्यूज | कवर्धा जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन स्थाई समिति की बैठक में विकास कार्यों और सरकारी फंड की बारीकी से समीक्षा की गई। बैठक में सबसे अहम मुद्दा जिला पंचायत विकास निधि और 15वें वित्त आयोग के तहत खर्च की गई राशि का रहा। विश्लेषण से पता चला है कि जिले में विकास के लिए करोड़ों का बजट स्वीकृत है, लेकिन अभी भी कई कार्य फाइलों और धरातल के बीच अटके हुए हैं। सदन में लेखाधिकारी ने जिला पंचायत विकास निधि के तहत पिछले 5 वर्षों का हिसाब दिया। बताया कि पिछले 5 वर्षों में शासन से 3.42…

Read More

बालोद | नगर पालिका परिसर के अंदर बनी दुकानों का कई महीनों से उपयोग नहीं हो रहा है और सभी दुकानों पर ताले लगे हैं। इससे न सिर्फ दुकानदारों को नुकसान हो रहा है, बल्कि आम लोगों को भी सुविधा नहीं मिल रही है। यदि यातायात विभाग के कार्यालय के सामने लगने वाले चौपाटी को इन खाली दुकानों के पास शिफ्ट कर दिया जाए, तो सहूलियत होगी। खाली दुकानों का भी उपयोग होगा और नगर पालिका परिसर में व्यवस्थित व्यवस्था कायम होगी।

Read More

जांजगीर| शहर के कचहरी चौक के पास लगे वाटर एटीएम लंबे समय से बंद पड़े हैं। भीषण गर्मी के बीच पानी की सुविधा ठप होने से स्थानीय लोगों, राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन दिनों तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, लेकिन ठंडा और शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वॉटर एटीएम आम लोगों को सस्ती दर पर स्वच्छ और ठंडा पानी देने के उद्देश्य से लगाए गए थे।

Read More

बस्तर| नाबालिग को बहलाफुसला कर भगाने वाले आरोपी के खिलाफ परिजन की शिकायत पर खरपावड़ थाना में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नाबालिग की खोजबीन शुरू कर दी है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग लड़की, जो अभी कक्षा 12 वीं की परीक्षा दी है। 14 मार्च को बिना बताए घर से चली गई थी, जो रात में गांव के ही परिचित के घर में रही। जिसे समझा कर परिजन अपने साथ घर ले गए थे। लेकिन 19 मार्च को दूसरी बार नाबालिग घर में किसी को बताए बिना चली गई।

Read More

दुर्ग-भिलाई1 घंटे पहलेकॉपी लिंकदुर्ग जिले में 14 अप्रैल को चोरी की 4 घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक ही दिन में चोरी के 4 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा दो मामले जामुल थाना क्षेत्र से सामने आए हैं, जबकि मोहन नगर और पद्मनाभपुर में एक-एक घटना हुई है।चोरों ने कहीं बंद घरों को निशाना बनाया तो कहीं निर्माण स्थल और सड़क किनारे खड़े वाहन को पार कर दिया। कहीं ताला तोड़कर तो कहीं दीवार तोड़कर चोरी की गई। वहीं, बंद घरों को खास तौर पर निशाना बनाया जा…

Read More