भास्कर न्यूज | कवर्धा बीते माह 14 मार्च को हुए माशिमं के कक्षा 12वीं हिंदी विषय के प्रश्न पत्र लीक हुई थी। इस परीक्षा को माशिमं ने 23 मार्च को आदेश जारी कर रद्द कर दिया। इसके बाद 10 अप्रैल को फिर से परीक्षा आयोजित की गई। 10 अप्रैल को हुए इस परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है। इसके अलावा मूल्यांकन में दिखाई दिया है। दरअसल, माशिमं ने कवर्धा शहर के पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल को अपना मूल्यांकन केन्द्र बनाया है। इस केन्द्र में 14 मार्च को हुए परीक्षा के बाद 6707 उत्तर पुस्तिका जांच के लिए मिली थी। वहीं, अब दूसरी बार 10 अप्रैल को हुए परीक्षा की उत्तर पुस्तिका 6691 मिली है, यानि 16 उत्तर पुस्तिका कम मिली है। इसी प्रकार कबीरधाम जिले के सभी परीक्षा केन्द्र में 14 मार्च को हुए परीक्षा में कुल परीक्षार्थी 8368 में से 8281 शामिल व 87 अनुपस्थित थे। वहीं,10 अप्रैल को हुए परीक्षा में 8368 में 8266 शामिल हुए, यानि 102 बच्चे अनुपस्थित थे। दो बार हुए परीक्षा में बच्चों की अनुपस्थिति की संख्या बढ़ गई है। दूसरी ओर परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखना अब माशिमं के लिए चुनौती बन गई है। लगातार बदलती परिस्थितियों के बीच छात्रों का भरोसा कायम रखना जरूरी है,ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचा जा सके। आदित्य श्रीवास्तव: सेवानिवृत्त राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक मूल्यांकन के दौरान हिंदी में बोनस अंक नहीं दे रहे री-एग्जाम का असर बच्चों के उत्तर पुस्तिका में भी दिखाई दिया है। हिंदी जैसे विषय में कई बच्चे उत्तर पुस्तिका का पूरी तरह से नहीं भर सके। क्योंकि, इसमें आवेदन, निबंध जैसे प्रश्न पूछे जाते है। हालांकि, 12वीं हिंदी का पर्चा 80 नंबर का था, जिसमें 20 अंक परियोजना कार्य के रहते है। वहीं, इस बार मूल्यांकन के दौरान हिंदी विषय में बोनस अंक नहीं दिया जा रहा है। जो बच्चे अनुपस्थित हुए है,उन्हें फिर से जुलाई-अगस्त माह में परीक्षा में शामिल होने एक और मौका मिलेगा। इस परीक्षा को अवसर या पूरक कहा जाता है। परीक्षा लेने में देरी नहीं करनी थी पेपर लीक व परीक्षा रद्द होने की स्थिति ने बच्चों के मानसिक दबाव को बढ़ाया है। अचानक दोबारा परीक्षा होने से कई छात्र असमंजस में रहे, जिसका असर उनकी उपस्थिति पर पड़ा। बोर्ड को चाहिए था कि मार्च माह में ही परीक्षा ले लेना था। इसमें देरी नहीं करनी थी। वर्तमान में करीब 27 दिन बाद फिर से एग्जाम हुए हैं।
<
