![]()
रायपुर में एम्स अस्पताल से बालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला के निर्देश पर यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किडनी ट्रांसप्लांट तैयार किया। एम्बुलेंस दोपहर 2:02 बजे AIIMS रायपुर से रवाना हुई और जीई रोड, मोहबाबाजार, आमापारा, अग्रसेन चौक, तेलघानीनाका, स्टेशन चौक, एक्सप्रेसवे और पंडरी ब्रिज होते हुए 2:17 बजे बालाजी हॉस्पिटल पहुंच गई। पूरे रास्ते में ट्रैफिक को नियंत्रित कर एम्बुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर सुनिश्चित किया गया। मरीज का सफल हुआ किडनी ट्रांसप्लांट करीब 15 मिनट में तय हुए इस सफर के दौरान यातायात पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेहतर समन्वय क्षमता का परिचय दिया, जिससे एम्बुलेंस बिना किसी रुकावट के हॉस्पिटल तक पहुंच सकी। इस प्रयास से पेंड्रा निवासी 39 वर्षीय मरीज का सफल किडनी ट्रांसप्लांट संभव हो पाया। डोनर के रूप में इटावा (उत्तर प्रदेश) निवासी सुनील कुमार (39 वर्ष) ने अंगदान किया, जिससे मरीज को नया जीवन मिला।
<
