Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » टीएस बोले-महिला बिल भाजपा का छलावा,इसलिए गिरा आरक्षण बिल:कहा-राजनैतिक फायदे के लिए पुराने बिल को किया दरकिनार, पुराना बिल तत्काल लागू करें
Breaking News

टीएस बोले-महिला बिल भाजपा का छलावा,इसलिए गिरा आरक्षण बिल:कहा-राजनैतिक फायदे के लिए पुराने बिल को किया दरकिनार, पुराना बिल तत्काल लागू करें

By adminApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 18 at 205545 1776526131
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 18 at 205545 1776526131
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि सरकार का मकसद महिलाओं को आरक्षण देने का नहीं है। महिला आरक्षण बिल 2023 में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, जिसे NDA सरकार नहीं लागू कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि पुराना बिल (महिला आरक्षण) लागू कर दीजिए। भाजपा इसे महिला आरक्षण बिल गिरना बताकर छलावा कर रही है। सरगुजा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को सरकार की मंशा लागू करने की नहीं है। हमारी मांग है कि इसे तत्काल लागू किया जाए। इसे वर्तमान सीट संख्या पर लागू किया जाए। नई जनगणना जो शुरू हुई है, इसके आंकलन के बाद जो सीट संख्या बनेगी, उसपर बाद में लागू करें। इस बात को सदन में भी कहा गया, लेकिन सरकार ने नहीं मानी। संविधान का हिस्सा है महिला आरक्षण
टीएस सिंहदेव ने कहा कि सर्वसम्मति से वर्ष 2023 में पारित बिल संविधान का हिस्सा है। कांग्रेस की महिलाएं भी अपना आरक्षण मांगने जाने वाली हैं। सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना 1985 में हुई, उसकी प्रारंभिक सभाओं से महिला इसका हिस्सा रहीं। आजादी के संग्राम में निरंतर महिलाएं उसका हिस्सा रहीं। देश को पहली महिला प्रधानमंत्री एवं महिला राष्ट्रपति कांग्रेस के शासनकाल में दिया गया। सिंहदेव ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए पंचायती राज व नगरीय निकाय अधिनियम एवं सरकारी नौकरी में महिलाओं को आरक्षण कांग्रेस पार्टी ने दिया। इन्होंने अभी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाया है। बिहार में महिलाओं को जो राशि दी गई, वह लोन के रूप में है। राज्यों में सीट काटने की साजिश, इसलिए गिरा बिल
सिंहदेव ने कहा कि भाजपा संसदीय सीटें आबादी के हिसाब से बढ़ाना चाहती है। इसमें दक्षिण भारत के राज्य, जहां गैर हिंदी भाषी हैं और वहां जनसंख्या नियंत्रण ज्यादा प्रभावी रहा है, उनका प्रतिनिधित्व कम करने की साजिश थी। इसके कारण कथित महिला आरक्षण बिल संसद में गिरा। इस छलावे को सरकार दूसरे स्वरूप में पेश कर रही है। जो कहते हैं, करते नहीं हैं
टीएस सिंहदेव ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कहा कि हम 32 हजार नए शिक्षक देंगे और आप स्कूल बंद कर रहे हैं। स्कूलों में टीचर की संख्या कम की जा रही है। शासन की व्यवस्थाएं अब चुनाव का मुद्दा नहीं है। कांग्रेस आएगी तो स्कूल भी देगी और शिक्षक भी। स्वास्थ्य, बिजली, धान खरीदी की व्यवस्था सुधारा जाएगा। सिंहदेव ने कहा कि नारी वंदन योजना इन्होंने कांग्रेस से उठाया है, जिसे पहले वे स्वयं रेवड़ी कहते थे। वे सबसिडी के विरोध में थे।
सिंहदेव ने कहा कि भाजपा महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर रही है। भाजपा की मंशा पश्चिम बंगाल चुनाव में फायदा लेने की थी जो विफल हो गई है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, वरिष्ठ नेता अजय अग्रवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोनी सहित कांग्रेस व महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

इंटर-स्टेट चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार:सूने मकानों को बनाते थे निशाना, जांजगीर-चांपा पुलिस ने बालाघाट में की रेड कार्रवाई

April 18, 2026

बालोद में 4 TI,7 SI और 5 ASI का तबादला:जोगेंद्र साहू को मिली पुरूर थाने की कमान, अविनाश को राजहरा थाने की जिम्मेदारी

April 18, 2026

Spokespersons Removed From Social Media Group

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067824
Views Today : 168
Views Last 7 days : 1073
Views Last 30 days : 4109
Total views : 88760
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.