Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोयला-घोटाला…IAS समीर विश्नोई की 4 करोड़ की संपत्ति सीज:ACB और EOW ने 9 अचल संपत्तियां अटैच की, कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई
Breaking News

कोयला-घोटाला…IAS समीर विश्नोई की 4 करोड़ की संपत्ति सीज:ACB और EOW ने 9 अचल संपत्तियां अटैच की, कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

By adminApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs9 1776522911
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



gifs9 1776522911
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले में कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने IAS अधिकारी समीर विश्नोई की करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति सीज कर दी है। विशेष न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक आईएएस समीर की 9 अचल संपत्तियों को अटैच कर दिया गया है, जिससे अब इनकी खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लग गई है। ब्यूरो के अनुसार अपराध क्रमांक 23/2024 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत समीर विश्नोई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि उन्होंने अपने परिवार और अलग-अलग फर्मों के नाम पर करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की है। जांच एजेंसियों ने इसे कोयला लेवी स्कैम से जुड़ा एक बड़ा मामला बताया है। 5 संपत्तियां पहले हो चुकी अटैच इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से भी समीर विश्नोई की 5 अचल संपत्तियों को प्रोविजनल अटैच किया जा चुका है। वहीं ACB-EOW की जांच में 9 और संपत्तियों का खुलासा हुआ, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए आंकी गई है। इन संपत्तियों को अटैच करने के लिए विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, रायपुर में आवेदन पेश किया गया था। 17 अप्रैल 2026 को हुई सुनवाई के बाद न्यायालय ने सभी 9 संपत्तियों को अटैच करने का आदेश जारी कर दिया। आदेश जारी होते ही इन संपत्तियों के लेन-देन पर पूरी तरह रोक लग गई है। जांच एजेंसियों का कहना है कि आगे भी मामले में और संपत्तियों की जांच की जा रही है। जानिए क्या है 570 करोड़ से ज्यादा का कोल स्कैम? ED का दावा है कि छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला किया गया है। इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। ईडी का आरोप है कि कोयले के परिचालन, ऑनलाइन परमिट को ऑफलाइन करने समेत कई तरीकों से करीब 570 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध वसूली की गई थी।
2 पूर्व मंत्रियों, विधायकों समेत 36 पर FIR छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले मामले में ED की रिपोर्ट पर ACB /EOW ने दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 36 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। जिस पर अब ACB-EOW की टीम जांच कर रही है। इस मामले में IAS रानू साहू के अलावा IAS समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, जेडी माइनिंग एसएस नाग और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया था। इन अफसरों की संपत्ति भी हो चुकी जब्त ……………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… कोयला-घोटाला…एक अफसर ने सूर्यकांत को दिए 11.5 करोड़:ASP ने तिवारी से लिए 5.67 करोड़, ED ने लिखा पत्र, अब EOW के रडार पर IAS-IPS छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला मामले में केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में नया खुलासा हुआ है। ED ने राज्य के चीफ सेक्रेटरी और ACB-EOW को पत्र भेजा है। पत्र में बताया कि जांच के दौरान कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की डायरी में 80 करोड़ रुपए से ज्यादा के लेन-देन की बात सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

भूपेश बोले- RSS वाले राम मंदिर को लूट रहे:बिलासपुर में कहा- कका का तेवर बरकरार, लेकिन कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075283
Views Today : 39
Views Last 7 days : 2225
Views Last 30 days : 9884
Total views : 104306
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.