तुमला,रोहित यादव। बाइक चोरी की एक घटना सीसीटीवी कैमरा में रिकार्ड हुई है। मामला,फरसाबहार थाना क्षेत्र के मुंडाडीह गांव की है। इस गांव के रहवासी निरंजन यादव की बाइक को शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोर उठा कर ले गए। https://youtu.be/Z3iN3t2PAXE चोरी गई बाइक घर के बाहर खड़ी हुई थी। फुटेज में देखा जा सकता है की चोर,आराम दे पैदल चलते हुए आता है,बिना किसी रोक टोक के बाइक की लॉक खोलता है और उसे लेकर चलते बनता है। इतना ही नही,इसी रात तपकरा में भी एक पिकप चोरी हुई है। पिकप मछली व्यवसायी बसंत साहू की बताई…
Author: Admin
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथियों के हमले में दो लोगो को मौत हो गई। मृतको में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। घटना जिले के कुनकुरी वनपरिक्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार ग्राम कंडोरा निवासी त्रिलोचन यादव मंगलवार की सुबह लगभग 5 बजे अपने घर से निकले ही थे कि बगान में घुस आए एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देखिए वीडियो- https://youtu.be/9VmEU4ko04s दूसरी घटना कुनकुरी वन परिक्षेत्र के ग्राम जाम चुवा की है। यहां शौच के लिए घर से बाहर निकली 62…
जशपुरनगर। जशपुर स्थित बाबा मलंग शाह की मजार में सालाना उर्स का मंगलवार को भव्य शुभारंभ होगा। आयोजन समिति के सचिव सरफराज आलम ने बताया कि उर्स के अवसर पर आयोजित कव्वाली का शुभारंभ मंगलवार की रात 9 बजे,शहर के कव्वाली मैदान में किया जाएगा। यह मुकाबला रात भर चलेगा। पुलिस व जिला प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा सहित सभी इंतजाम कर लिया गया है। उन्होनें बताया कि इस उर्स में प्रदेश के कई जिलों के साथ बड़ी संख्या मेें पड़ोसी राज्य ओडिशा और झारखंड से भी श्रद्धालु बाबा मलंग शाह की मजार पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने आते हैं।…
जशपुरनगर। नगरपालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव शनिवार को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से रांची स्थित उनके सरकारी आवास पर मिलीं। मुलाकात के दौरान उन्होनें राज्यपाल का ध्यान,जशपुर सहित छत्तीसगढ़ से इलाज कराने के लिए रांची आने वाले मरीजों और उनके स्वजनों को होने वाली समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए,समाधान करने का अनुरोध किया। राज्यपाल को श्रीमती जूदेव ने बताया कि जशपुर से रांची नजदीक होने की वजह से रेफर होने वाले गंभीर मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर यहां पहुंचतें हैं। लेकिन कई बार मरीज और उनके साथ आए स्वजनों को अप्रिय स्थिति का…
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट। साइकिल से घर की ओर लौट रहे एक ग्रामीण पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने साइकिल सवार को सुढ़ में लपेट कर पटका और कुचलने के बाद उसे बगल में स्थित एक तलाब में धकेल दिया। हादसा जिले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र के आम्बाचुवा गांव की है। वन विभाग के एसडीओ नवीन कुमार निराला ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम छोटा बनई निवासी विश्वनाथ राम के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार की सुबह 5 बजे के आसपास की है। विश्वनाथ राम,साइकिल में ड्रम रख कर आम्बाचुवा के पास…
रायपुर। पर्यावरण प्रदूषण के साथ ही अब ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाने लगी है।रायपुर में मुख्य सचिव के नाम पर कलेक्टर को सौपे गए ज्ञापन में बढ़ते हुए शोर पर नकेल कसने के लिए समय समय पर न्यायालय और एनजीटी द्वारा जारी किए गाइड लाइन और आदेश को लागू करने के लिए कलेक्टर और एसपी को जिम्मेदार बनाने की मांग की गई है। ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं में डॉ. राकेश गुप्ता, विश्वजीत मित्रा, नितिन सिंघवी, हरजीत जुनेजा, डॉ. नवेन्दू पाठक, डॉ. ज्योतिर्मय चंद्राकर, जसमीत कौर, पुष्पलता वैष्णव, उमाप्रकाश ओझा,…
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट। ओडिशा से अवैध रूप से गांजा की तस्करी कर रहे एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला,जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। कुनकुरी के थाना प्रभारी शुक्रवार को कुनकुरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक बाइक में भारी मात्रा में गांजा की खेप तस्करी की जा रही है। सूचना पर कुनकुरी पुलिस की टीम नगर के जयस्तंभ चौक के पास नाकाबंदी कर,वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान तपकरा की ओर से आ रही एक लाल रंग की बाइक को रोका। बाइक की तलाशी…
*जशपुर नगर* अस्तित्व खो रहे बांकी नदी को सँवारने के लिए मोर जशपुर,मोर जिंदगी अभियान का आज से शुभारंभ हुआ। शहर के वरिष्ठ पर्यावरणविद शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में बांकी नदी के तट पर शहरवासी एकजुट हुए। विलप्त होते इस नदी को पुराना गौरव वापस दिलाने के लिए शहरवासियों ने जन सहयोग से नदी तट की सफाई और प्रवाह में जमा हो गए गाद को साफ कराने का निर्णय लिया है। सुबह साढ़े 6 बजे रायगढ़ रोड स्थित बांकी नदी के तट जमा हुए शहरवासियों ने नदी में लापरवाही पूर्वक फेंके जा रहे कचरे पर नाराजगी जताई। शिवानन्द मिश्रा,हिरूराम निकुंज,राम…
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल जामड़ी पटेश्वर धाम में बीते दिनों दो पक्षो में हुई झड़प मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम,कुनकुरी के एसडीएम रवि राही को ज्ञापन सौपा है। इस ज्ञापन में श्रद्धालुओ ने बताया है कि यह तीर्थ भगवान श्री राम की माता कौशल्या का जन्म स्थान है। यह प्रदेश के साथ पूरे भारत और विश्व के श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार 25 करोड़ रुपए की लागत से जीर्णोद्धार कर रही है। बीते दिनों जिस तरह की घटनाएं इससे श्रद्धालु आहत…
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट। गुरुवार की रात को अचानक आये आंधी ने कुनकुरी में जम कर तबाही मचाई है। हवा के तेज झोंको की चपेट में आकर कई विशालकाय वृक्ष तिनके की तरह धराशायी हो गए। पेड़ और इनकी टूटी हुई शाखाओं के चपेट में आने से बिजली आपूर्ति लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। मौसम के बदले तेवर की वजह से समूचा नगर अंधेरे में डूब गया है। विद्युत लाइन को हुए इस नुकसान की वजह से आपूर्ति बहाल करने में कर्मचारियों को मशक्कत करना पड़ रहा है।