जशपुर नगर। भाजपा के सड़क आंदोलन पर संसदीय सचिव और कुनकुरी के विधायक यूडी मिंज ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार 15 साल तक शासन करने वाली भारतींय जनता के नेताओ की नींद अब जा कर टूटी है। उन्होंने कहा कि जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सड़कों की जो दुर्गति है,उसके लिए सीधे तौर पर भाजपा जिम्मेदार है। ठेकेदारों से साठगांठ कर,गुणवत्ताविहीन घटिया निर्माण कराया गया। भ्र्ष्टाचार और कमीशन का खेल में मस्त रहे भाजपा के नेताओ को आम जनता को हो रही कठिनाई की सुध ही नहीं रह गई थी। इसी की सजा प्रदेश की…
Author: Admin
जशपुरनगर। जशपुर राज परिवार की बड़ी बहु और नगर पालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियवंदा सिंह जूदेव,चीन के कब्जे से कैलाश मानसरोवर को मुक्त कराने के लिए जनजागरूकता अभियान के लिए ,छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड और दिल्ली का विशेष प्रभार दिया गया है। नई दिल्ली में श्रीमती जूदेव ने भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्रीमती जूदेव को समन्वय समिति के महिला विंग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित करते हुए,इन तीनों राज्यों का दायित्व सौंपा है। जानकारी के लिए बता दें कि नीरज सिंह,केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के…
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट।* शराब ने एक बार फिर कई घरों की खुशियां उजाड़ दी। शराब के नशे में धुत हो कर अपराधियो ने हत्या जैसा संगीन अपराध किया। इस मामले में अपराध करने वालो का परिवार और अपने स्वजनों को खोने वाले दोनों पक्षो को इस नशे की कीमत चुकानी पड़ी है। जानकारी के अनुसार थाना कुनकुरी में प्रार्थी आदित्य चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता अरुण चौहान को 7 अक्टूबर को राजू चौहान एवं कोबरा उर्फ राजेश राम के द्वारा बाजार डॉड शिव मंदिर के पास किसी बात को लेकर मारपीट कर जमीन में पटकने से…
जशपुर नगर कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर,कांग्रेस द्वारा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के बगिया स्थित आवास का घेराव करने की घोषणा के बाद,सड़क की बदहाली को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। पार्टी के जिला महामंत्री सुनील गुप्ता ने जारी किए गए एक बयान में कहा कि भाजपा की ओर ऊंगली उठाने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। जशपुर सहित पूरे प्रदेश की सड़कों की हालत इतनी बदतर हो गई है कि लोगो को सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए ईश्वर से गुहार लगानी पड़ रही है।…
कुनकुरी,निशांत यादव। श्री महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में कुनकुरी में भव्य जुलूस निकाला गया । जिसमे पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के श्री बृजमोहन अग्रवाल जी एवम रायगढ़ संसद गोमती शाय जी सामिल हुवे ।और उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो दान धर्म करने की शिक्षा दी है हमलोगो को सदैव उस मार्ग पर चलना है। सात दिनों से जो प्रतियोगिता चल रही थी उसका भी समापन हुवा। और जुलूस में ca बिनित जिंदल, अमित जिंदल,सुनील अग्रवाल,पंकज अग्रवाल,राकेश अग्रवाल,मनोज बंसल , एवम सभी अग्रसेन समाज उपस्थित रहे।
कुनकुरी,निशांत यादव। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के उपलक्ष्य में शनिवार को कुनकुरी में अग्रवाल महासभा ने रक्त दान शिविर का आयोजन किया। कुनकुरी के हाली क्रॉस अस्पताल में आयोजित इस शिविर में अग्रवाल समाज के 25 लोगो ने रक्तदान किया। अग्रवाल महासभा के जिला अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल ने बताया कि इस साल पहली बार नव युवक मंडल ने इस आयोजन के माध्यम से पूरे देश को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की पहल की है।
जशपुरनगर।गुरुवार को जिले के कुनकुरी क्षेत्र में हुए दिनदहाड़े युवती की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ नर्स देवकी चक्रेश निंजी कार्य में स्कूटी से जाने के दौरान टांगिया से सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया।हालांकि पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया,लेकिन विपक्ष ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को एक बार फिर कटघरे पर खड़ा कर दिया है।घटना का जिक्र करते हुए कांसाबेल के डीडीसी सालिक साय ने घटना को दुखद बताते हुए कहा की प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है,तब से…
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट दिन दहाड़े बीच सड़क में ड्यूटी करने जा रही नर्स पर कुल्हाड़ी से हमला कर,अज्ञात आरोपित ने हत्या कर दी। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुँच गई। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्री नदी के पुल के पास की है। जानकारी के अनुसार,जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के टाँगरगांव की निवासी देवकी चक्रेश कुनकुरी थाना क्षेत्र के कतंगखार गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर कार्यरत थी। गुरुवार को मृतिका टाँगर गांव से कतंगखार आ रही थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर सहित शरीर मे…
दोकड़ा।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा हैं।सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन सोमवार को भाजपा मंडल दोकड़ा के ग्राम शबदमुंदा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री सुनील गुप्ता,डीडीसी सालिक साय मौजूद रहे।वृक्षारोपण कार्यक्रम में यहां के छताबर चौक,बाजार डांड में छायादार वृक्ष लगाया गया।इस मौके पर उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ताओं को जिला महामंत्री सुनील गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा…
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट।जशपुर जिले के कुनकुरी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आज मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय जी के द्वारा प्रयोगशाला, स्पोकन इंग्लिश, संगीत शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा एवं भवन का उद्घाटन किया गया। सांसद महोदया ने कहा कि यह कार्यक्रम का आयोजन ऐतिहासिक रूप से है। यहां के शिशु मन्दिर विद्यालय में पूर्व में पढ़ाई कर निकल चुके हैं उन विद्यार्थीयों के द्वारा किए गए प्रयास से यहां के पढ़ने वाले बच्चों में काफी बदलाव मिलेगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भवन निर्माण के लिए दस लाख की घोषणा की। इस कार्यक्रम में मुख्य…