दोकड़ा।शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ कर धूमधाम से मनाया।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अपने निवास बगिया के श्री फलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया।इस मौके पर भाजपा के महामंत्री सुनील गुप्ता,डीडीसी सालिक साय,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह,मुनेश्वर केशर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष,दिनेश प्रसाद मंडल अध्यक्ष,भूषण वैष्णव भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मौजूद रहे।इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ,मंदिर परिसर…
Author: Admin
जशपुरनगर। जशपुर राजपरिवार की बड़ी बहू और नगरपालिका जशपुर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर रक्तदान कर,भाजयुमो के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को भाजपा 17 से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। इसी तारतम्य में जशपुर जिला भाजपा ने भी आज युवा मोर्चा के बैनर तले जिला स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमे लगभग 150 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके साथ ही भाजपा ने जिले के सभी मण्डलों में पौधारोपण भी किया गया। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव…
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट।* ओड़िसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जाने की कोशिश कर रहे चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तस्करों से पुलिस ने 41 किलो गांजा जब्त किया है। मामला जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार कुनकुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओड़िसा की ओर से दो गाड़ियों में गांजा लेकर तश्कर उत्तर प्रदेश जाने के लिए निकले है। सूचना पर कुनकुरी पुलिस की टीम वाहनों की जांच में जुटी हुई थी। इसी दौरान,तपकरा की ओर से आ रहे दो कार,जिनमे एक सफेद रंग…
जशपुरनगर। अपने दुधमुँहे बच्चे की हत्या कर,उसे नाले में फेंक कर,दुर्घटना बताने वाली आरोपी मां को न्यायालय ने आजीवन सश्रम कारावास की कठोर सजा से दंडित किया है। जानकारी के अनुसार आरोपित सुधा कुजूर 20 वर्ष पर आरोप था कि उसने घटना दिनांक 7 सितंबर 2020 की सुबह लगभग 10 बजे अपने ससुराल से पति और अन्य स्वजनों से विवाद कर घर से निकल गई थी। झगड़े के कारण गुस्से में आई सुधा ने अपने 8 माह के पुत्र की हत्या कर,शव को गमछा में लपेट कर नाला में फेक दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित सुधा…
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपोर्ट। कुनकुरी क्षेत्र में लंबे अर्से तक अपनी सेवाएं देने के बाद,पुलिस विभाग के एसडीओपी मनीष कुंवर अपने नई पोस्टिंग की जिम्मेदारी सम्हालने के लिए विदा हो गए। कुनकुरी थाने में आयोजित एक विदाई समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी,जवानो,पत्रकारों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनि विदाई दी। कुनकुरी क्षेत्र के अपने कार्यकाल को याद करते हुए एसडीओपी कुंवर ने कहा कि कर्त्तव्य पथ में चलते हुए,कुनकुरीवासियों से जो उन्हें सहयोग और स्नेह मिला,वह अद्भूत है। यहां से वे अच्छी यादें लेकर जा रहें हैं। यहां किए गए कार्य,उन्हें नई जगह में भी बेहतर कार्य…
जशपुरनगर भारतीय जनता पार्टी ने जशपुर जिले के बगीचा ब्लाक के सरधापाठ में 4 सितंबर को बाक्साइट उत्खनन के विरोध में विशाल विरोध प्रदर्शन की घोषणा कर दी है। पार्टी के जिला मिडिया प्रभारी फैजान सरवर खान ने बताया कि जशपुर की हरितिमा और अस्तित्व को बचाने के लिए इस प्रदर्शन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय,भाजयुमा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,सांसद श्रीमती गोमती साय,पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत के साथ कद्दावर आदिवासी नेता और जनजातिय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत नेतृत्व करेगें। उन्होनें बताया कि इनके साथ जिलाध्यक्ष रोहित…
कुनकुरी,निशांत यादव। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले 100 से अधिक कर्मचारी संगठन अपनी दो सूत्रीय मांग केंद्र के समान देय तिथि से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता को लेकर आंदोलन के 11 वे दिन रैली निकाल कर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। वेतन कटौती और सर्विस ब्रेक करने की चेतावनी का फिलहाल हड़ताली कर्मचारियों पर कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है। हड़ताली कर्मचारी प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक आंदोलन स्थल पर बैठ कर नारा बुलंद करने के साथ ही गीत संगीत का आनंद उठा रहे हैं।…
कुनकुरी,निशांत यादव की रिपार्ट। पुराने विवाद से नाराज आरोपित ने कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्व की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला,जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम करंजटोली निवासी प्रार्थी प्रियेश केरकेट्टा ने कुनकुरी पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि घटना दिनांक 30 अगस्त को उसे सूचना मिली कि उनके पिता प्रबल केरकेट््टा घायल अवस्था में प्रिंसल के घर के बेंच में लेटे हुए हैं। प्रार्थी के अनुसार,सूचना पर वह घटना स्थल पहुंचा और संजीवनी…
कुनकुरी,निशांत यादव। मंगलवार को कुनकुरी में कोयनार रेस्टोरेंट में जिला प्रेस क्लब की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संसदीय सचिव और कुनकुरी के विधायक यूडी मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे। प्रेस क्लब के संरक्षक अजय सुर्यवंशी और प्रकाश मिश्रा,जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा के साथ कुनकुरी ब्लाक के पत्रकार इस विशेष बैठक में शामिल हुए। बैठक में संसदीय सचिव मिंज को पत्रकारों ने कुनकुरी ब्लाक में व्याप्त भ्रष्टाचार और इससे प्रभावित हो रहे विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने संसदीय सचिव को बताया कि उनकी पहल पर प्रदेश सरकार कुनकुरी क्षेत्र केक विकास…
कुनकुरी,निशांत यादव। भोजन पकाने के दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने से किचन में आग लग गई। इस घटना से परिवार बुरी तरह से डर गया । उन्होनें फोन पर पुलिस को सूचना देते हुए,सहायता की प्रार्थना की। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए,भीगे हुए कंबल की सहायता से सिलेंडर में लगी आग को बुझा दिया। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के मस्जिद पारा की है। थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि पुलिस को दोपहर साढ़े 3 बजे सूचना मिली कि मस्जिद पारा के मुख्तार हुसैन के घर में महिलाओं के भोजन पकाने के दौरान…