जशपुर नगर,द ब्लेज ई न्यूज डेस्क। दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम में भाजपा ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है। 60 सीटों के रुझानों में से भाजपा के प्रत्याशी 47 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। आम आदमी पार्टी को 13 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे है। जानकारी के लिए बता दें कि देश की राष्ट्रीय राजधानी होने के कारण दिल्ली नगर निगम का चुनाव,सभी राजनीतिक दलों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है। यही,कारण है कि सभी राजनीतिक दलों ने इस चुनाव के परिणामो को अपने पक्ष में करने के लिए,पूरी ताकत झोंक दी है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव,परिणाम आने से पहले,दिल्ली नगर निगम चुनाव पर लोगो की नजर टिकी हुई है। हालांकि यह बिल्कुल शुरुआती रुझान है और इसमे उलट फेर की संभावना है।