Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » प्यास बुझाने से पहले ही धाराशायी हो गया राष्ट्रीय जलजीवन मिशन का पानी टंकी,हवा के हल्के झोंका भी नहीं सह पाया,बाल बाल बच गया पास में रहने वाले परिवार
Uncategorized

प्यास बुझाने से पहले ही धाराशायी हो गया राष्ट्रीय जलजीवन मिशन का पानी टंकी,हवा के हल्के झोंका भी नहीं सह पाया,बाल बाल बच गया पास में रहने वाले परिवार

By AdminMay 21, 2023Updated:May 21, 2023No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20230521 WA0006
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तुमला (द ब्लेज ई न्यूज)। हवा के एक हल्के झोंके से जल जीवन मिशन के तहत स्थापित किया गया,पानी टंकी सूखे पत्ते की भांति धाराशाई हो गया। मामला,जशपुर जिले के फरसाबहार के ग्राम पंचायत तुमला का है. यहां के स्थानीय निवासी प्रकाश सिंह ने द ब्लेज ई न्यूज को बताया कि शुक्रवार को मौसम में हल्का बदलाव आया था। हल्के हवाओं के झोकें से उनके घर के पास में स्थापित पानी टंकी,टावर से नीचे गिर गया। उन्होनें बताया कि घटना के समय,टंकी के आसपास किसी के न होने से बड़ी घटना टल गई। टंकी के घर की छत्त में गिरने से,उनके परिजनों के घायल होने की आशंका थी। प्रकाश ने बताया कि पानी टंकी को टावर में स्थापित करने के बाद,इसमें नट बोल्ट को सही तरीके से नहीं कसा गया था। जिसके कारण यह घटना हुई।

उन्होनें बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) विभाग द्वारा स्थापित लोहे का टावर भी हवा के झोकें से हिलने लगता है। आने वाले कुछ हि दिनों में मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है। बरसात के शुरूआत में तेज आंधी हर साल आती है। ऐसे में बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होनें प्रशासन से अनुरोध किया कि समय रहते,पानी टंकी को दुरूस्त किया जाए। मामले में आश्चर्य की बात है कि पानी टंकी को टावर से गिरे हुए 48 घंटे से अधिक का समय हो चुका है,लेकिन इसकी सुध लेने के लिए न तो ठेकेदार तुमला पहुंचा है और ना ही विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी। जानकारी के लिए बता दें कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय जल जीवन मिशन का लक्ष्य हर घर में शुद्व पेय जल पहुंचाना है। इसके लिए करोड़ों रूपए खर्च किये जा रहे हैं। लेकिन,ठेकेदारों के माध्यम से कराए जा रहे निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि,कलेक्टर डा रवि मित्तल ने हाल ही में लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की है। देखना होगा तुमला में निर्मित इस गुणवत्ताविहीन पानी टंकी के मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यूडी मिंज ने सम्हाला पद भार,कांग्रेसियों ने उत्साह से किया स्वागत, रामपुकार सिंह भी हुए आक्रामक……. पढ़िए पूरी खबर

December 10, 2025

वन विभाग ने छापामार बड़ी मात्रा में जब्त किया इमारती लकड़ी,अवैध लकड़ी से भरा ट्रक भी चढ़ा हत्थे,पढ़िये पूरी खबर – द

August 27, 2025

विकास से टकरा कर विकास हुआ क्षतिग्रस्त,देखिए शहर में बिना किसी योजना के किया जा रहा अंधाधुंध निर्माण कार्य

June 4, 2025

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072769
Views Today : 1
Views Last 7 days : 1490
Views Last 30 days : 5656
Total views : 96295
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.