Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पत्नी की हत्या कर, लाश के बगल में बैठ कर आराम से मोबाइल देखता रहा आरोपी पती, हौलनाक नजारा देख यह हाल हो गया चार साल की मासूम का….
अपराध

पत्नी की हत्या कर, लाश के बगल में बैठ कर आराम से मोबाइल देखता रहा आरोपी पती, हौलनाक नजारा देख यह हाल हो गया चार साल की मासूम का….

By AdminMay 22, 2023Updated:May 22, 2023No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
hatya
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तुमला (द ब्लेज ई न्यूज). गहरी नीद में गाफिल पत्नी पर टांगी से ताबड़ तोड़ वार कर, पती ने पत्नी की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी, आराम से शव के पास बैठ कर मोबाइल देखता रहा. घटना की जानकारी पड़ोसियों को मिलने पर मुश्किल से दरवाजा खुलवाया. आँखों से सामने मा की नृशंस हत्या देख कर, दम्पति की चार साल की मासूम बेटी सदमे में आ गई है. मामला जिले के तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलवा के पत्तआई बहला गाँव की है. जानकारी के अनुसार इस बस्ती में आरोपित शैलेन्द्र सिंह, पत्नी सम्पत्ति सिंह और इनकी चार साल की बेटी के साथ रहा करते थे. शैलेन्द्र सिंह, आजीविका के लिए खेती किसानी का काम किया करता था.

IMG 20230522 WA0002
घटना स्थल पर आरोपी पती से पूछताछ करती तुमला पुलिस

रविवार और सोमवार की मध्य रात आरोपित शैलेन्द्र सिंह ने अपने बड़े भाई राजेश्वर सिंह को फोन करके बताया कि उसने पत्नी सम्पत्ति बाई की हत्या कर दी है. इस समय राजेश्वर सिंह, एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जशपुर आये हुए थे. राजेश्वर सिंह ने फोन पर शैलेन्द्र सिंह के काल की जानकारी शैलेन्द्र सिंह के पड़ोसियों को देते हुए, देखने का अनुरोध किया. पड़ोसी जब शैलेन्द्र के घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था और घर के अंदर से मोबाइल चलने की आवाज आ रही थी. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर शैलेन्द्र ने खोला. सामने का दृश्य देख कर लोगो के पैरो तले जमीन खिसक गई. मृतिका का शव बिस्तर में पड़ा हुआ था और आसपास ढेर सारा खून फैला हुआ था. मृतिका के शव के पास दूसरे पलंग में मोबाइल चल रहा था और चार साल की बेटी बुरी तरह से सहमी हुई बैठी हुई थी. घटना स्थल पर पहुंचे लोगो ने इस हत्या की जानकारी आरोपित के भाई राजेश्वर को दी. घटना की सुचना पर तुमला पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है.

IMG 20230522 WA0006
हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ आरोपी शैलेन्द्र सिंह

कारण नही बता पा रहा है आरोपी
समाचार लिखे जाने तक आरोपित शैलेन्द्र सिंह पत्नी की हत्या का कारण नही बता पा रहा है. मौके पर पहुंचे लोगो ने भी शैलेन्द्र सिंह से हत्या का कारण जानने की कोशिश की लेकिन वह बता नहीं पा रहा है. उसने सिर्फ इतना कहा कि टांगी से पत्नी को मार दिया है.

crime crime in jashpur murder the blazeenews.com
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

असम में रची गई थी जशपुर के किसान से 2.35 लाख रूपये की साजिश,मास्टर माइंड को जशपुर पुलिस ने चेन्नई से किया गिरफ्तार,सामने आया म्यूल खाते का खेल

October 17, 2025

हरियाणा से बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही 3825 लीटर अवैध शराब जब्त,पंजाब के दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा,शराब तस्करी का अंर्तराज्यी खेल हुआ उजागर,अब जशपुर पुलिस के निशाने पर शराब सिडीकेट का मास्टर माइंड

October 8, 2025

झारखंड के तीन गौ तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे,दो पिकप जब्त,11 गौ वंशज संरक्षित,झारखंड के बुचड़ खाना ले जाने के फिराक में थे आरोपी

October 6, 2025

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067758
Views Today : 96
Views Last 7 days : 1001
Views Last 30 days : 4037
Total views : 88688
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.