राजधानी रायगढ़ में बढ़ते जल संकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोवा स्थित नगर निगम जोन कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मटका लेकर पहुंचे और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि भीषण गर्मी के बावजूद क्षेत्र में पानी की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। दरअसल, मोवा क्षेत्र के अशोका इम्प्रेशन और दुबे कॉलोनी के करीब 84 परिवार गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। यहां पानी की सप्लाई बाधित होने से लोगों को पीने तक का पानी मुश्किल से मिल रहा है। हर साल फरवरी से जुलाई तक…
Author: admin
भास्कर न्यूज | बालोद शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद का घेराव कर प्रदर्शन किया। अंत में प्रशासन की ओर से 7 दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस दौरान पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता पालिका कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी करते रहे। तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन…
पानी की समस्या को लेकर मोवा के जोन दफ्तर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं,बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मटका लेकर जोन दफ्तर पहुंचे हैं,कांग्रेस का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन निगम प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में भारी परेशानी हो रही है। मोवा में गहराया जल संकट मोवा क्षेत्र के अशोका इम्प्रेशन और दुबे कॉलोनी में करीब 84 परिवार इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। यहां पानी की सप्लाई…
कवर्धा| छीरपानी कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क पर फुटपाथ निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। निर्माण के लिए सड़क किनारे गड्ढे खोद दिए गए हैं, लेकिन करीब 15 दिन बीतने के बाद भी इन्हें भरा नहीं गया है। खुले गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। संबंधित विभाग से जल्द निर्माण कार्य पूरा करना चाहिए। – गंगाराम बघेल, कवर्धा
बिलासपुर6 मिनट पहलेकॉपी लिंकछत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। जिससे वो 80% तक झुलस गया है। बर्न और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना का लाइव CCTV वीडियो भी सामने आया है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम पौशरी निवासी मनजीत जायसवाल (28) पिता लेखराम जायसवाल ने शुक्रवार की दोपहर 2.33 बजे पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदा। इसके बाद अपनी बुलेट से कुछ दूरी तक गया और सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।देखिए तस्वीरें…अफरा-तफरी मची, 80% झुलसा…
दंतेवाड़ा| जिले में गर्मी ने तेज असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप के कारण तापमान में तेजी दर्ज की गई। सुबह 6 बजे से बढ़त शुरू हुई और दोपहर 2 बजे तक पारा 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप और उमस के चलते लोग दोपहर में घरों में रहने को मजबूर हैं, जबकि बाजारों में भी सन्नाटा नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल वर्षा की संभावना नहीं है। हालांकि बस्तर संभाग में बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं के कारण तापमान में अत्यधिक वृद्धि के आसार कम बताए गए…
भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले में भ्रष्टाचार और सरकारी कामों में लापरवाही पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कार्रवाई की है। जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत पिसौद में जिला खनिज न्यास संस्थान मद से स्वीकृत सीसी रोड में अनियमितता और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में पंचायत सचिव लीला कमलेश को निलंबित कर दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई जिला पंचायत सीईओ वासु जैन के औचक निरीक्षण के बाद शुरू हुई। 10 अप्रैल को उन्होंने कार्यस्थल का मुआयना किया, तो पाया कि सीसी रोड का निर्माण बेहद घटिया स्तर का है। सड़क बनने के कुछ समय बाद ही…
भास्कर न्यूज | हथबंध ग्राम केसदा में छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत नवगठित प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पंजीयन क्रमांक 523) का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर गांव के किसानों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम के दौरान समिति का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को धान बिक्री और खाद की उपलब्धता में काफी सुविधा मिलेगी। किसानों ने इस पहल को कृषि क्षेत्र के लिए लाभकारी बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि सहकारी समिति के…
रायपुर32 मिनट पहलेकॉपी लिंकराजधानी में बैंक से लोन दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है।आरोपियों ने पीड़ित को आसान तरीके से लोन दिलाने का झांसा देकर उसके दस्तावेज हासिल किए और उसकी जानकारी के बिना अलग-अलग बैंकों से 27 लाख 50 हजार रुपए का लोन निकालकर गबन कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अब पढ़े क्या है पूरा मामलापंडरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित कृष्णा राव को आरोपियों जीतेश कुमार चंद्राकर और होरी लाल ने संपर्क कर भरोसा दिलाया कि वे उसे…
छत्तीसगढ़ में आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत एडमिशन मिलने वाले बच्चों की फीस में बढ़ोतरी की मांग को लेकर निजी स्कूलों का असहयोग आंदोलन तेज हो गया है। शनिवार (18 अप्रैल) को प्रदेश के सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले शुक्रवार को स्कूल संचालकों, शिक्षकों और स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर काम करते हुए विरोध दर्ज कराया था। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि, यदि शासन जल्द ही आरटीई प्रतिपूर्ति राशि में वृद्धि नहीं करती है, तो लॉटरी के माध्यम से चयनित बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एसोसिएशन का यह आंदोलन 1 मार्च…