![]()
भास्कर न्यूज | हथबंध ग्राम केसदा में छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत नवगठित प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पंजीयन क्रमांक 523) का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर गांव के किसानों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम के दौरान समिति का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को धान बिक्री और खाद की उपलब्धता में काफी सुविधा मिलेगी। किसानों ने इस पहल को कृषि क्षेत्र के लिए लाभकारी बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि सहकारी समिति के संचालन से किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री समय पर उपलब्ध होगी और उन्हें विभिन्न सहकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा। इस अवसर पर पूर्व मंडी उपाध्यक्ष अनिल पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, जनपद पंचायत सिमगा के डॉ. दौलतपाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष केजूराम बघेल, सहकारी समिति अध्यक्ष छगनलाल वर्मा, ग्राम सरपंच शिव तुर्काने, जनपद प्रतिनिधि ऋषिकांत “बबलू” पटेल एवं सहकारी समिति हथबंध के अध्यक्ष धन्ना निषाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।
<
