मुंगेली जिले के लोरमी में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा महामाया वार्ड में महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा के मार्गदर्शन में यह पदयात्रा महामाया मंदिर से शुरू होकर ठाकुर देव मंदिर तक पहुंची। नारी शक्ति वंदन का मुख्य उद्देश्य एक ऐसे भारत का निर्माण करना है, जहाँ अवसर लिंग के बजाय योग्यता पर आधारित हों। ये पहल…
Author: admin
कोंडागांव में नारीशक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी के साथ महिलाओं ने शहर में स्कूटी रैली निकाली और जागरूकता का संदेश दिया। रैली में शामिल महिलाएं पारंपरिक परिधानों में थीं। उन्होंने हाथों में तख्तियां और नारे लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। यह स्कूटी रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। महिलाओं की भूमिका को उजागर करना लक्ष्य इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उनकी…
राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने रैली निकालकर अपनी भागीदारी और समर्थन जताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह साहसिक निर्णय संभव हो पाया है, जिससे महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से महिलाओं को आरक्षण देने…
बलरामपुर जिले के राजपुर में संचालित ज्वेलरी दुकान के संचालक को नकली सोने की अंगूठी देकर दो युवकों ने सोने के लॉकेट की ठगी कर ली। युवकों के जाने के बाद दुकानदार ने युवकों द्वारा दी गई अंगूठी की जांच की, जो नकली निकली। युवकों द्वारा ठगे गए लॉकेट की कीमत 55 हजार रुपये बताई गई है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, राजपुर स्टेट बैंक के पास संचालित प्रकाश ज्वैलर्स में बुधवार शाम करीब 4 बजे दो अज्ञात युवक पहुंचे और उन्होंने मंगलसूत्र का लॉकेट दिखाने के लिए कहा। एक लॉकेट को पसंद कर युवकों ने…
1 मई से शुरू हो रही जनगणना के लिए केंद्र सरकार के गजट में ओबीसी का कॉलम नहीं होने को लेकर सर्व समाज ने अपना विरोध जताया। सभी जिला मुख्यालयों के साथ सरगुजा जिला मुख्यालय में सर्व समाज ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जातिगत जनगणना में ओबीसी की जनगणना कराए जाने की मांग रखी। सर्व समाज ने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी जाती हैं तो 26 अप्रैल से आंदोलन शुरू किया जाएगा। देशभर में शुरू हो रही जनगणना पहली बार जातिगत होने जा रही है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा…
छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस ने आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कुरूद में ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 5 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है। यह सट्टा ‘BLISSEXCH’ नामक ऐप के माध्यम से संचालित हो रहा था। कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएनएल ऑफिस के पास दो व्यक्ति ऑनलाइन आईपीएल सट्टा ऐप के जरिए अवैध सट्टेबाजी कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी अपने मोबाइल पर ‘BLISSEXCH’ ऐप के माध्यम से…
राजनांदगांव में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के उद्घोष के साथ मनाई गई। नगर के सिविल लाइन स्थित सांस्कृतिक भवन में मुख्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें हजारों लोग उपस्थित रहे। जयंती समारोह का मुख्य आकर्षण नगर के विभिन्न वार्डों से निकाली गईं 19 झांकियां थीं। इन झांकियों में डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष, भारतीय संविधान के निर्माण, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक समानता के दृश्यों को दर्शाया गया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर युवा और श्रद्धालु थिरकते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देर शाम डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन…
जशपुर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के मुख्य सप्लायर को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी रंजन साहू उर्फ राजन उर्फ पाकु (30) सुंदरगढ़ (ओडिशा) के ग्राम मालिपाड़ा खटकुरबहार का निवासी है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। यह मामला जनवरी 2026 में शुरू हुआ था, जब चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम सुरंगपानी निवासी मोहित कुमार गुप्ता को नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उसके पास से 640 शीशियां प्रतिबंधित विस्कोरेक्स कोडीन फास्फेट कफ सिरप बरामद की थीं। इनकी…
बिलासपुर के एक युवक का मोबाइल चलती ट्रेन में चोरी हो गया। चोरी के बाद उसके मोबाइल में एक्टिव UPI के जरिए 77 हजार रुपए निकाल लिए गए। युवक को मोबाइल चोरी होने की जानकारी उस समय मिली, जब वह उसलापुर स्टेशन पहुंचा। बाद में युवक ने नया मोबाइल लेकर सिम लगाया। सिम एक्टिव होते ही खाते से पैसे निकाले जाने के मैसेज मिले, तब पूरी घटना का खुलासा हुआ। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवी दर्शन कर लौट रहा था युवक दरअसल उसलापुर निवासी जयशंकर कश्यप (38) 3…
मनेंद्रगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “नारी शक्ति वंदन पदयात्रा” का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिला जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्व-सहायता समूहों की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पदयात्रा की शुरुआत शहर के साईं तिराहा से हुई। “नारी शक्ति राष्ट्र की शक्ति” और “महिलाओं को मिले पूरा अधिकार” जैसे नारों के साथ उन्होंने शहर के मुख्य मार्गों पर मार्च किया, जो श्रीराम मंदिर प्रांगण में समाप्त हुआ। पंचायत से संसद तक महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उनकी भागीदारी…