Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जातिगत जनगणना में ओबीसी का जिक्र नहीं, सर्वसमाज का विरोध:सरगुजा में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 26 से आंदोलन की चेतावनी
Breaking News

जातिगत जनगणना में ओबीसी का जिक्र नहीं, सर्वसमाज का विरोध:सरगुजा में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 26 से आंदोलन की चेतावनी

By adminApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 15 at 204141 1776265975
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 15 at 204141 1776265975
1 मई से शुरू हो रही जनगणना के लिए केंद्र सरकार के गजट में ओबीसी का कॉलम नहीं होने को लेकर सर्व समाज ने अपना विरोध जताया। सभी जिला मुख्यालयों के साथ सरगुजा जिला मुख्यालय में सर्व समाज ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जातिगत जनगणना में ओबीसी की जनगणना कराए जाने की मांग रखी। सर्व समाज ने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी जाती हैं तो 26 अप्रैल से आंदोलन शुरू किया जाएगा। देशभर में शुरू हो रही जनगणना पहली बार जातिगत होने जा रही है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा गटज में जातिगत जनगणना को लेकर प्रकाशन भी किया गया है। गजट प्रकाशन में ओबीसी की जनगणना के लिए अलग से उल्लेख नहीं होने पर सर्व समाज ने आपत्ति जताई है। सर्व समाज का कहना है कि गजट नोटिफिकेशन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य का उल्लेख है। इससे ओबीसी वर्ग की अलग से जनगणना नहीं हो सकेगी। मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन
बुधवार को सर्व समाज के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जतिगत जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग की जनगणना अलग से किए जाने की मांग रखी। ओबीसी वर्ग की जनगणना अलग से नहीं किए जाने पर सर्व समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव और साहू समाज के अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि ओबीसी वर्ग की जनगणना अलग से होनी चाहिये। देश में एक बड़ा वर्ग ओबीसी का है। इससे यह भी पता चलेगा कि ओबीसी वर्ग की आबादी कितनी है और योजनाओं का लाभ संख्या के आधार पर मिल सकेगा।
लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि यदि ओबीसी वर्ग की जनगणना अलग से करने को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं दिए जाते हैं तो 26 अप्रैल से आंदोलन की शुरूआत की जाएगी। इसमें पहले चरण में रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा। सरगुजा संभाग में भी सांकेतिक रूप से रेल रोका जाएगा व विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सर्व समाज के पदाधिकारी भी मौजूद थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

महादेव तालाब निर्माण: तीन साल में सिर्फ 15% काम:बीजापुर नगर पालिका ने ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया

June 26, 2026

Drunk Driving, Assault; 92 Arrested, Habitual Offenders BNSS

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075936
Views Today : 394
Views Last 7 days : 3200
Views Last 30 days : 11032
Total views : 105837
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.