![]()
मुंगेली जिले के लोरमी में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा महामाया वार्ड में महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा के मार्गदर्शन में यह पदयात्रा महामाया मंदिर से शुरू होकर ठाकुर देव मंदिर तक पहुंची। नारी शक्ति वंदन का मुख्य उद्देश्य एक ऐसे भारत का निर्माण करना है, जहाँ अवसर लिंग के बजाय योग्यता पर आधारित हों। ये पहल आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम इस अवसर पर जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष वर्षा सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ हमेशा महिला सशक्तिकरण में अग्रणी रहा है। उन्होंने इस पहल को महिलाओं को समाज में सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। रत्नावली कौशल ने कहा कि इससे महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त होने और निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर मिलेगा। पदयात्रा में अंजना देवी दास, अंजना जायसवाल सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया जाएगा। यह देश में महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। साथ ही, स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। यह प्रावधान देशभर की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त करेगा और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर प्रदान करेगा।
<
