Author: admin

पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसके मोबाइल को तालाब में फेंककर वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।.पूछताछ में सामने आया कि गर्लफ्रेंड शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर बॉयफ्रेंड ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और प्लानिंग के तहत वारादात को अंजाम दिया। मामला फास्टरपुर-सेतगंगा थाना क्षेत्र का है।पढ़िए हत्या की पूरा कहानी… जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड सेतगंगा की रहने वाली थी, जो 12-13 अप्रैल की दरम्यानी…

Read More

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 20 मौतें हो चुकी हैं। 4 की मौके पर ही जान गई, जबकि 14 की मौत रायगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में हुई। 2 की मौत रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। रायपुर में बिहार के रहने आकिब खान और झारखंड के रहने वाले अब्दुल करीम की मौत हुई है। अब्दुल की शादी 20 दिन पहले ही हुई थी। 13 अप्रैल यानी बीते सोमवार को ही आकिब नौकरी पर लौटे थे। वहीं कुल 36 लोग इस हादसे झुलसे हैं। 16 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज…

Read More

बिलासपुर जिले में भूजल स्तर गिरने के कारण बिल्हा के 13, मस्तूरी के 18 और कोटा के 7 ग्राम पंचायतों सहित कुल 38 पंचायतों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को इन क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। टीएल बैठक के दौरान कलेक्टर ने जल स्रोतों के रिचार्जिंग के उपायों पर विशेष ध्यान देने और नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने जल संरक्षण कार्यों में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय स्तर पर…

Read More

दुर्ग में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की माला छीन ली और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। छीनी गई माला की कीमत लगभग 20 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। 15 अप्रैल की सुबह करीब 5:45 बजे आजाद चौक निवासी अमित कुमार पटेल की दादी मुन्नी बाई पटेल अपने देवर के घर जा रही थी। इस दौरान एक स्कूटी पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे। उरला जाने का रास्ता पूछा बदमाशों में से एक ने…

Read More

राजधानी रायपुर में मोबाइल को लेकर विवाद के बाद मां-बेटी ने एक नाबालिग के मिलकर पिता की हत्या कर दी। तीनों ने लकड़ी के बैट और ईंट से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर लिया है। मामला डीडी नगर क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 29 सितंबर 2025 को वीरेंद्र भारती गोस्वामी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वीरेंद्र के शरीर पर 17 गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। पूछताछ में जुर्म स्वीकारा डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम…

Read More

मुंगेली जिले के लोरमी में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा महामाया वार्ड में महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा के मार्गदर्शन में यह पदयात्रा महामाया मंदिर से शुरू होकर ठाकुर देव मंदिर तक पहुंची। नारी शक्ति वंदन का मुख्य उद्देश्य एक ऐसे भारत का निर्माण करना है, जहाँ अवसर लिंग के बजाय योग्यता पर आधारित हों। ये पहल…

Read More

कोंडागांव में नारीशक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी के साथ महिलाओं ने शहर में स्कूटी रैली निकाली और जागरूकता का संदेश दिया। रैली में शामिल महिलाएं पारंपरिक परिधानों में थीं। उन्होंने हाथों में तख्तियां और नारे लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। यह स्कूटी रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। महिलाओं की भूमिका को उजागर करना लक्ष्य इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उनकी…

Read More

राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने रैली निकालकर अपनी भागीदारी और समर्थन जताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह साहसिक निर्णय संभव हो पाया है, जिससे महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से महिलाओं को आरक्षण देने…

Read More

बलरामपुर जिले के राजपुर में संचालित ज्वेलरी दुकान के संचालक को नकली सोने की अंगूठी देकर दो युवकों ने सोने के लॉकेट की ठगी कर ली। युवकों के जाने के बाद दुकानदार ने युवकों द्वारा दी गई अंगूठी की जांच की, जो नकली निकली। युवकों द्वारा ठगे गए लॉकेट की कीमत 55 हजार रुपये बताई गई है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, राजपुर स्टेट बैंक के पास संचालित प्रकाश ज्वैलर्स में बुधवार शाम करीब 4 बजे दो अज्ञात युवक पहुंचे और उन्होंने मंगलसूत्र का लॉकेट दिखाने के लिए कहा। एक लॉकेट को पसंद कर युवकों ने…

Read More

1 मई से शुरू हो रही जनगणना के लिए केंद्र सरकार के गजट में ओबीसी का कॉलम नहीं होने को लेकर सर्व समाज ने अपना विरोध जताया। सभी जिला मुख्यालयों के साथ सरगुजा जिला मुख्यालय में सर्व समाज ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जातिगत जनगणना में ओबीसी की जनगणना कराए जाने की मांग रखी। सर्व समाज ने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी जाती हैं तो 26 अप्रैल से आंदोलन शुरू किया जाएगा। देशभर में शुरू हो रही जनगणना पहली बार जातिगत होने जा रही है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा…

Read More