Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ज्वेलरी दुकानदार को नकली सोना देकर ठगा असली सोना:बलरामपुर में दो युवकों ने की 55 हजार की ठगी, दो दिन पहले भी किया था प्रयास
Breaking News

ज्वेलरी दुकानदार को नकली सोना देकर ठगा असली सोना:बलरामपुर में दो युवकों ने की 55 हजार की ठगी, दो दिन पहले भी किया था प्रयास

By adminApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 15 at 202024 1776266885
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 15 at 202024 1776266885
बलरामपुर जिले के राजपुर में संचालित ज्वेलरी दुकान के संचालक को नकली सोने की अंगूठी देकर दो युवकों ने सोने के लॉकेट की ठगी कर ली। युवकों के जाने के बाद दुकानदार ने युवकों द्वारा दी गई अंगूठी की जांच की, जो नकली निकली। युवकों द्वारा ठगे गए लॉकेट की कीमत 55 हजार रुपये बताई गई है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, राजपुर स्टेट बैंक के पास संचालित प्रकाश ज्वैलर्स में बुधवार शाम करीब 4 बजे दो अज्ञात युवक पहुंचे और उन्होंने मंगलसूत्र का लॉकेट दिखाने के लिए कहा। एक लॉकेट को पसंद कर युवकों ने उसका वजन कराया एवं कीमत पूछी। प्रकाश ज्वेलर्स के संचालक ने लॉकेट की कीमत 54,700 रुपये बताया। एक्सचेंज में दी नकली अंगूठी
युवकों ने गोल्ड एक्सचेंज करने को लेकर पूछा और दुकानदार को एक सोने की अंगूठी दिखाकर उसकी कीमत पूछी। दुकानदार ने वजन कर बताया कि सोने के अंगूठी की कीमत 57500 रुपये है। युवकों ने कहा कि वे अंगूठी एक्सचेंज करना चाहते हैं। उन्होंने दुकानदार से कहा कि वे शेष बचे 2800 रुपये का समायोजन अगली खरीद में कर लेंगे। उन्हें दो से तीन दिनों में और खरीदी करनी है। ज्वेलरी दुकान के संचालक ने अंगूठी रख ली और उन्हें सोने का लॉकेट दे दिया। दोनों युवक सोने का लॉकेट लेकर दुकान से चले गए। वे बमुश्किल 10 मिनट ही दुकान में रहे। युवकों के जाने के बाद शाम को जब दुकानदार ने अंगूठी की जांच की तो वह नकली निकली। इसकी सूचना ज्वेलरी दुकान के संचालक ने राजपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों का सीसीटीवी फुटेज बरामद किया। दुकान संचालक ने बताया कि दोनों युवक दुकान तक पैदल आए थे। संभवतः उन्होंने अपनी गाड़ी कहीं और खड़ी की थी। वाड्रफनगर में भी ठगी की कोशिश
राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि उक्त दोनों युवकों में एक से युवक 13 अप्रैल 26 को वाड्रफनगर के दीपक अलंकार मंदिर में अंगूठी लेकर गोल्ड ज्वेलरी लेने गया था। दुकानदार को अंगूठी देखकर शक हुआ तो युवक ठगी में सफल नहीं हो पाया और वह वहां से चला गया था। आशंका है कि दोनों युवक बाहरी हो सकते हैं। युवकों की पड़ताल की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

महादेव तालाब निर्माण: तीन साल में सिर्फ 15% काम:बीजापुर नगर पालिका ने ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया

June 26, 2026

Drunk Driving, Assault; 92 Arrested, Habitual Offenders BNSS

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075936
Views Today : 394
Views Last 7 days : 3200
Views Last 30 days : 11032
Total views : 105837
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.