![]()
छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस ने आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कुरूद में ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 5 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है। यह सट्टा ‘BLISSEXCH’ नामक ऐप के माध्यम से संचालित हो रहा था। कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएनएल ऑफिस के पास दो व्यक्ति ऑनलाइन आईपीएल सट्टा ऐप के जरिए अवैध सट्टेबाजी कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी अपने मोबाइल पर ‘BLISSEXCH’ ऐप के माध्यम से पैसों का दांव लगाते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। कार और कैश जब्त पुलिस ने मौके से 2 मोबाइल, 1 आईफोन, 20,500 रुपए कैश और अर्टिगा कार जब्त की है। जब्त किए गए सामान का कुल कीमत 5 लाख 5 हजार 500 रुपए आंका गया है। आरोपियों की पहचान जीवन यादव (40, निवासी पुराना बस स्टैंड, कुरूद) और कौशल साहू (31, निवासी कारगिल चौक, कुरूद) के रूप में हुई है। न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल आरोपियों के खिलाफ कुरूद थाने में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज हैं।
<
